विदेश » Congo Mine Collapse : 200 Killed in Rubaya Coltan Mine | Congo Landslide | कांगो माइन ढही 200 मौतें

Congo Mine Collapse : 200 Killed in Rubaya Coltan Mine | Congo Landslide | कांगो माइन ढही 200 मौतें

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अफ्रीकी देश कांगो में एक भयानक हादसे में 200 लोगों की जान चली गई है. यहां पर आए भूस्खलन की वजह से एक पूरी खादान कब्रिस्तान बन गई है. जिसमें मजदूरों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी दबे में हैं. बरसात रेस्क्यू ऑपरेशन को मुश्किल बना रही है और जमीन में दबे लोग नंगे हाथों से अपनी कब्र की मिट्टी खोद कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

कांगो में खादान निगल गई 200 जानें, हाथों से कब्र खोदकर बाहर निकल रहे लोगकांगो माइन हादसे में 200 लोगों की मौत

किनशासा : अफ्रीकी देश कांगो की रुबाया कोलटन खदान (Rubaya Mine) में एक भयावह त्रासदी हुई है. बताया जा रहा है कि यहां पर भूस्खलन की वजह से एक खादान मजदूरों की कब्रगाह बन गई. इस खादान के ढह जाने से यहां पर 200 से ज्यादा लोग जिंदा दफन हो गए. कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में भारी बारिश के कारण खदान के ऊपर का पहाड़ ताश के पत्तों की तरह ढह गया और उसके मलबे में एक पूरी खादान दफन हो गई.

200 मरे बच्चे भी फंसे

चश्मदीदों का कहना है कि जब भूस्खलन हुआ, तब खदान के अंदर सिर्फ मजदूर नहीं, बल्कि छोटे बच्चे और बाजार में सामान बेचने वाली महिलाएं भी मौजूद थीं. मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने का मौका तक नहीं मिला. अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अभी भी खदान की गहरी सुरंगों में फंसे हुए हैं.

कोल्टन के लिए जान जोखिम में डालते हैं मजदूर

रुबाया खदान दुनिया का 15% कोलटन पैदा करती है. यह वो धातु है जिसे हीट-रेसिस्टेंट ‘टैंटलम’ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके बिना मोबाइल फोन, कंप्यूटर और एयरोस्पेस के कल्पुर्जे नहीं बन सकते. यहां गरीब मजदूर सिर्फ कुछ डॉलर के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर हाथों से खुदाई करते हैं.

इस वक्त यह खदान M23 विद्रोही समूह के कब्जे में है, जिन पर आरोप है कि वे इन खनिजों को बेचकर अपने हथियारों और युद्ध का फंड जुटा रहे हैं.

कांगो में क्यों आम हैं ऐसे हादसे?

बता दें कि कांगो दुनिया के सबसे अमीर खनिज संपन्न देशों में से एक है, लेकिन यहां की 70% जनता रोजाना मात्र 180 रुपये से कम पर गुजारा करती है. खदान का धंसना यहां आम बात है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मौतों की वजह से नेशनल इमरजेंसील के हालात पैदा हो गए हैं. मलबे के नीचे दबे अपनों को खोजने के लिए लोग नंगे हाथों से मिट्टी हटा रहे हैं, लेकिन भारी बारिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और भी मुश्किल बना दिया है.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

उत्कर्षा श्रीवास्तव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वर्तमान में वे न्यूज18 डिजिटल में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अपने करियर के द…और पढ़ें

homeworld

कांगो में खादान निगल गई 200 जानें, हाथों से कब्र खोदकर बाहर निकल रहे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी