भारत » CM Rekha Gupta Attacked: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, की हाथापाई

CM Rekha Gupta Attacked: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, की हाथापाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

CM Rekha Gupta Attacked: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार सुबह सीएम आवास पर जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मान…और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, की हाथापाईदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. (फाइल फोटो)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज एक शख्स ने अचानक से हमला कर दिया. दरअसल रेखा गुप्ता आज अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थी, तभी उन पर यह हमला हुआ. इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है. हालांकि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है.

पता चला है कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह जनसुनवाई चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा. सीएम रेखा गुप्ता के साथ गंभीर रूप से हाथापाई हुई है. यह उनकी सरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है.

इस घटना के बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी सीएम आवास पर पहुंच चुके हैं. दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही हैं. डीसीपी नॉर्थ जिला समेत कई अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं. आरोपी की एंट्री कैसे हुई और वो सीएम रेखा गुप्ता के इतने करीब तक कैसे पहुंचा? स्टाफ से भी ये सारे सवाल पूछे जा रहे है.

मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए गए डॉक्टर

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की. वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि वह भी सीएम आवास जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टर बुलाए गए हैं, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें कितनी चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर किसी कोर्ट केस का जिक्र कर रहा था. पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

‘दिल्ली की सीएम ही सुरक्षित नहीं’

आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हमले की निंदा की है. उन्होंने पोस्ट कर कहा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है. लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुखद है. मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है. अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?…’

बता दें कि सीएम आवास पर बुधवार सुबह से ही जनसुनवाई के लिए भारी भीड़ जमा थी, तभी यह घटना घटी. वहां मौजूद लोगों ने भी इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएंगी. वह दूर-दूर से अपनी समस्याएं लेकर सीएम आवास पहुंचे थे, लेकिन अब उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedelhi

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान शख्स ने मारा थप्पड़, की हाथापाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी