भारत » CJI के पास कितनी ताकत, सुप्रीम कोर्ट के दूसरे जजों से कितने अलग? चीफ जस्टिस गवई ने सब कर दिया साफ

CJI के पास कितनी ताकत, सुप्रीम कोर्ट के दूसरे जजों से कितने अलग? चीफ जस्टिस गवई ने सब कर दिया साफ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Supreme Court CJI Power: चीफ जस्टिस बीआर गवई ने ईडी से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के जजों की न्यायिक शक्ति को लेकर यह बात कही. वह ईजी की उस अर्जी पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उसने 26 अप्रैल 2023 के ऋतु छाबड़…और पढ़ें

CJI के पास कितनी ताकत, SC के दूसरे जजों से कितने अलग? जस्टिस गवई ने किया साफCJI बीआर गवई ने ईडी से जुड़े मामलों में अधिकारों को लेकर बड़ी बात कही
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने मंगलवार को साफ किया कि चीफ जस्टिस, सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे जजों से ऊपर नहीं होते और उनके पास भी वही न्यायिक शक्तियां होती हैं जो दूसरे जजों के पास हैं.

सीजेआई गवई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस अर्जी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने 26 अप्रैल 2023 के ऋतु छाबड़िया बनाम भारत संघ मामले के फैसले को वापस लेने की मांग की थी. इस बेंच में जस्टिस के विनोद चंद्रन और एन वी अंजारिया भी शामिल थे.

डिफाल्ट बेल की प्रथा की निंदा

इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने जांच एजेंसियों की तरफ से अधूरी चार्जशीट दाखिल कर डिफॉल्ट बेल रोकने की प्रथा की निंदा की थी और कहा था कि ऐसे मामलों में भी आरोपी का डिफॉल्ट बेल का अधिकार खत्म नहीं होगा.

सीजेआई गवई ने ईडी की याचिका पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘क्या केवल इसलिए कि कोई बेंच कोर्ट नंबर 1 में बैठती है, वह समान शक्ति वाली दूसरी बेंच के आदेश पर अपील सुन सकती है? न्यायिक अनुशासन और परंपरा बनाए रखना जरूरी है.’ उन्होंने कहा, ‘मुख्य न्यायाधीश पहले हैं, लेकिन दूसरे जजों से श्रेष्ठ नहीं.’

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि अप्रैल 2023 का फैसला पूरे देश में डिफॉल्ट बेल के मामलों में असर डाल रहा है और यह बड़े पीठ के फैसलों के विपरीत है. अंततः अदालत ने मामले को तीन जजों की पीठ के सामने सूचीबद्ध करने का आदेश दिया.

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

homenation

CJI के पास कितनी ताकत, SC के दूसरे जजों से कितने अलग? जस्टिस गवई ने किया साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी