विदेश » Canada to follow Donald Trump| Canada mass cancle visa| canda temporary visa holders| india and bangladesh citizens in canada| canada student visa| carney to take strict action against temporary visa| canada visa policy me kya badla| कनाडा वीजा पॉलिसी| ट्रंप वीजा पॉलिसी| कनाडा अस्थाई वीजा| कनाडा स्टूडेंट वीजा

Canada to follow Donald Trump| Canada mass cancle visa| canda temporary visa holders| india and bangladesh citizens in canada| canada student visa| carney to take strict action against temporary visa| canada visa policy me kya badla| कनाडा वीजा पॉलिसी| ट्रंप वीजा पॉलिसी| कनाडा अस्थाई वीजा| कनाडा स्टूडेंट वीजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Canada Visa Policy: कार्ने सरकार वीजा पॉलिसी के मामले में ट्रंप को फॉलो करने जा रही है. इस देश में बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करने की तैयारी चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तैयार किए गए प्लान में भारत और बांग्लादेश से आए नागरिकों का जिक्र है.

Trump के आदर्शों पर चल पड़ा Canada, आखिरकार भारतीयों पर फोड़ दिया 'वीजा बम'?कनाडा की वीजा पॉलिसी में बदलाव

ओटावा: अमेरिकी राष्ट्रपति की पॉलिसीज का धुर विरोधी कनाडा भी अब ट्रंप के दिखाए रास्ते पर निकल पड़ा है. अब प्रवासियों के लिए कनाडा के सुनहरे सपने दूर के होने वाले हैं, यहां की सरकार बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करने की तैयारी कर रही है. दावा किया जा रहा है कि कनाडा में अस्थाई वीजा धारकों पर गाज गिरने वाली है. इस फैसले से जुड़े इंटर्नल दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें भारत और बांग्लादेश जैसे देशों का नाम लिया गया है. आगे जानें इन दस्तावेजों में और क्या-क्या खुलासे हुए हैं.

Canada के अंदर चल रही कौन सी प्लानिंग?

कनाडा में अस्थाई वीजा धारकों पर तगड़े एक्शन की तैयारी चल रही है. कनाडाई मीडिया सीबीएस न्यूज को सरकार के सूत्रों से आंतरिक दस्तावेज मिले हैं, जिसमें पता चला है कि इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजेनशिप कनाडा (IRCC) और कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) को अस्थायी निवासी वीजा (TRV) में बड़ी गड़बड़ियां मिली हैं. देनों संस्थाओं ने सरकार से बड़े पैमाने पर वीजा रद्द करने की अनुमति मांगी है.

भारत और बांग्लादेश का लिया नाम

इस दस्तावेज में भारत और बांग्लादेश से आए प्रवासियों का जिक्र किया है. इसके साथ ही कई अन्य देशों का भी नाम लिया गया है. दावा किया गया है कि ये यहां से आए अस्थाई वीजा धारकों की आवेदन में धोखाधड़ी मिली है और फौरन इन्हें रद्द करने की प्रॉसेस शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही इस प्रॉसेस को आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया गया है.

बता दें कि कनाडा में भारत से ही सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल करीब 20 हजार भारतीय छात्रों ने शेल्टर के लिए अवेदन दिया था. जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय नागरिकों के शेल्टर आवेदनों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. ये संख्या प्रतिमाह 2000 तक पहुंच चुकी है.

homeworld

Trump के आदर्शों पर चल पड़ा Canada, आखिरकार भारतीयों पर फोड़ दिया ‘वीजा बम’?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी