Last Updated:
Small Scale Business Ideas: सिर्फ़ 10-15 हज़ार रु. निवेश कर घर बैठे अचार का बिज़नेस शुरू करें. इस बिजनेस से हर महीने 30-40 हज़ार रु. तक कमाई हो सकती है. लोकल मार्केट और सोशल मीडिया से ग्राहकों तक पहुंच बनाकर इस…और पढ़ें
सिर्फ़ 10-15 हज़ार रु. की छोटी सी लागत लगाकर आप हर महीने 30-40 हज़ार रु. तक की कमाई कर सकते हैं. जी हां, घर बैठे अचार का बिज़नेस शुरू करके यह सपना पूरा किया जा सकता है. अचार हर भारतीय थाली का स्वाद बढ़ाता है, अब आपके लिए रोज़गार और मुनाफे का बेहतरीन (Small scale business ideas 2025) ज़रिया बन सकता है. छोटे स्तर से शुरू करना चाहते हैं तो लगभग 10 हज़ार रु. में काम शुरू हो सकता है. इसमें कच्चा माल (जैसे आम, नींबू, मिर्च), मसाले, तेल, कांच के जार और पैकेजिंग का सामान शामिल है. इस रकम में बर्तन और अन्य ज़रूरी चीज़ें भी आ लेनी होंगी.
एक्सपर्ट अनिता डिमरी ने बताया कि अगर आप 10 हज़ार रु. निवेश करते हैं, तो हर महीने 3 से 7 हज़ार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. वहीं 15 हज़ार रु. निवेश करने पर मुनाफा बढ़कर 7 से 13 हज़ार रुपये तक पहुंच सकता है. जैसे-जैसे आपका ब्रांड और ग्राहक बढ़ेंगे, यह कमाई 20-40 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है. मान लीजिए आप आम का अचार बनाते हैं. आधा किलो का एक जार (Low investment business ideas) बाज़ार में 80 से 100 तक आसानी से बिक जाता है, जबकि इसकी लागत केवल 35-45 रुपये आती है. यानी एक जार पर सीधा 40-60% का मुनाफा.
ऐसे करें प्रोडक्ट की मार्केटिंग
मार्केट में अपने प्रोडेक्ट को जगह देने के लिए खुद स्थानीय दुकानदारों से संपर्क करें. इसके अलावा, पड़ोसियों या दोस्तों को सैंपल देकर एक फीडबैक लें. यहीं नहीं, आधुनिकता के दौर में सोशल मीडिया भी एक बड़ा प्लेटफॉर्म हैं. वॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी प्रमोशन (Homemade pickle business plan) भी कर सकते हैं.
3-4 महीने तक करें सब्र
गौरतलब है कि पहले 3 महीनों में आपकी कमाई थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन जैसे ही डिमांड और नेटवर्क बढ़ेगा, यह 15-30 हज़ार प्रति माह तक पहुंच सकती है. यानी साल भर में लगभग ₹1.2 से 3 लाख रुपये की आय. मतलब, अगर आप कम लागत लगाकर शुरुआत करना चाहते हैं तो ये बिजनेस अच्छा है.
Dehradun,Dehradun,Uttarakhand
September 01, 2025, 15:57 IST





