व्यापार » Business Idea : पेपर कप का ये बिजनेस… 1 साल में बना देगा मालामाल, जानें कैसे करें शुरूआत, कितना होगा खर्च! – Uttarakhand News

Business Idea : पेपर कप का ये बिजनेस… 1 साल में बना देगा मालामाल, जानें कैसे करें शुरूआत, कितना होगा खर्च! – Uttarakhand News

Facebook
Twitter
WhatsApp

देहरादून : आज के दौर में पेपर कप सिर्फ चाय या कॉफी पीने का ज़रिया नहीं, बल्कि एक प्रॉफिटेबल बिज़नेस आइडिया भी बन चुका है. शादी-ब्याह, बर्थडे पार्टी, ऑफिस मीटिंग या फिर सड़क किनारे की चाय की दुकान, हर जगह इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. प्लास्टिक पर बैन और लोगों में बढ़ती इको-फ्रेंडली सोच ने पेपर कप को नया (How to start paper cup business) मार्केट दे दिया है. ज्यादा युवा अब इस बिजनेस की ओर रुख कर रहे हैं. आइए, जानते हैं इसे शुरु करने में लागत कितनी आएगी.

गौरतलब है कि प्लास्टिक कप जहां पर्यावरण के लिए खतरा माने जाते हैं और इन्हें डिस्पोज करना मुश्किल होता है, वहीं पेपर कप बायोडिग्रेडेबल होते हैं और आसानी से खत्म हो जाते हैं. यही कारण है कि छोटे-बड़े शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अब पेपर कप को एक सुरक्षित और ग्रीन ऑप्शन मान रहे हैं. पेपर कप बिज़नेस शुरू करने में कुछ शुरुआती इन्वेस्टमेंट ज़रूरी है. प्रिंट पीई पेपर (2,836 किलो) करीब 2.46 लाख रु., बॉटम रील (1,134 किलो) करीब 85,000 रु., पैकिंग मटेरियल लगभग 35,000 रु., यानी सिर्फ कच्चे माल पर शुरुआती खर्च लगभग लगभग 3.66 लाख रु. बैठता है.

हर महीने कितना खर्च होगा?
एक्सपर्ट अंशुल जैन के मुताबिक, बिज़नेस रन करने के लिए बिजली, मशीन ऑयल और दूसरी ज़रूरतों पर खर्च करना होगा. बिजली और ऑयल 5,000 रु., किराया, ट्रांसपोर्ट, विज्ञापन  करीब 15-20 हज़ार रु., स्टाफ सैलरी मैनेजर 15,000 रु., स्किल्ड वर्कर 10,000 रु., अनस्किल्ड वर्कर 7,000 रु, इन सभी को जोड़कर हर (Paper cup business idea) महीने लगभग 50,000 तक का खर्च माना जा सकता है. अच्छे पैमाने पर काम करने के लिए पेपर कप मशीन की ज़रूरत होती है, जिसकी कीमत करीब 8.50 लाख रु. है.

इतना होगा साल का मुनाफा
मशीन के जरिए कई तरह के कप तैयार किए जा सकते हैं. जैसे-कप की साइड वॉल को आकार देना, बॉटम जोड़कर किनारों को कर्ल करना, कटिंग और हीटिंग कर फाइनल कप बनाना. इस मशीन से रोजाना लगभग 70,000 कप तैयार किए जा सकते हैं. अगर मशीन पूरी कैपेसिटी से चले तो सालाना करीब 15-20 लाख कप तैयार होंगे. मार्केट में इनकी सेल से लगभग 50 लाख तक की आय हो सकती है. खर्च घटाने के बाद सालाना मुनाफा करीब 6-9 लाख रु. तक पहुंच (Small business with high profit) सकता है.

इस कारण हॉट आइडिया
कम निवेश, लगातार बढ़ती मांग और सरकार की प्लास्टिक फ्री कैंपेन ने पेपर कप बिज़नेस को एक हॉट स्टार्टअप आइडिया बना दिया है. यही वजह है कि कई युवा और छोटे निवेशक अब इस इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. पेपर कप बिज़नेस न सिर्फ पर्यावरण बचाने का मौका देता है, बल्कि कमाई का नया रास्ता भी खोलता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी