Last Updated:
Azamgarh News: अगर आप एक महिला है और बिजनेस शुरू करना चाहतीं हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे महिलाएं घर बैठे इस व्यवसाय को शुरू करके महीने में लगभग 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकती हैं. यह व्यवसाय घर के किचन से ही शुरू किया जा सकता है और शुरुआती निवेश मात्र 10 हजार रुपये में पूरा किया जा सकता है.
सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए किसी अतिरिक्त सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती. शुरू में इसे घर के किचन से ही चालू किया जा सकता है और धीरे-धीरे व्यवसाय को बढ़ाया जा सकता है.
टिफिन सर्विस का व्यवसाय शुरू करने के लिए ज्यादा लागत की आवश्यकता नहीं होती. शुरुआत में कुछ जरूरी चीजें जुटानी पड़ती हैं जैसे टिफिन बॉक्स, खाना बनाने के लिए अनाज, सब्जियां और अन्य सामग्री. छोटे स्तर से शुरू करने के लिए लगभग 10 हजार रुपये का निवेश भी पर्याप्त हो सकता है.
किसी भी व्यवसाय को मार्केट में सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोडक्ट की क्वालिटी और प्रचार प्रसार जरूरी है. इस व्यवसाय में खाने की क्वालिटी सबसे बड़ा फैक्टर मानी जाती है.
दूर-दराज के क्षेत्रों से शहर में आकर रहने वाले स्टूडेंट और कामकाजी लोग ऐसे खाने की तलाश करते हैं जो घर के खाने जैसा स्वाद और पौष्टिकता दे. इसलिए इस व्यवसाय में खाने की क्वालिटी जितनी बेहतर होगी, लोगों की पसंद उतनी ही ज्यादा होगी. इसके अलावा खाने के मेनू को यूनिक और वैरायटी वाला बनाना जरूरी है. हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग मेनू रखने से ग्राहक को हर दिन नया अनुभव मिलता है और उनका टेस्ट भी बदलता रहता है.
यह भी पढ़ें: गन्ने में फैल रहा ये खतरनाक रोग! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, बस 2 ग्राम ये दवा बचा सकती है आपकी फसल
टिफिन सर्विस से महीने की कमाई
शुरुआत में अगर आपके पास 10 लोगों के टिफिन के ऑर्डर आते हैं और आप एक व्यक्ति से महीने में 3000 से 3500 रुपये लेते हैं, तो आप महीने में लगभग 30 हजार रुपये आराम से कमा सकती हैं. इस व्यवसाय में ग्राहक को जोड़ने के दो तरीके हैं. कुछ ग्राहक ऐसे होते हैं जिन्हें टिफिन अपने रहने के स्थान पर चाहिए होता है. इसके लिए होम डिलीवरी का विकल्प शुरू किया जा सकता है. इस तरह से आप अधिक ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सकती हैं.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
Azamgarh,Uttar Pradesh
September 13, 2025, 16:45 IST





