क्या है क्लाउड किचन?
क्लाउड किचन को आप ऑनलाइन रेस्टोरेंट भी कह सकते हैं. यहां बैठकर खाने की जगह नहीं होती, बल्कि खाना सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए ग्राहकों तक (cloud kitchen kya hota hai) पहुंचता है. लोग कई तरह के ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर करते हैं और आप अपने किचन से डिलीवरी करते हैं. बशर्ते, खाने का स्वाद कुछ हटकर होना चाहिए.
अगर आपके हाथों में जादू है और आप लोगों को अपने बनाए (sell food from home) हुए खाने का स्वाद चखाना चाहते हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें मुनाफा भी है और पैशन भी. इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपको कुछ मामूली चीज़ों की ज़रूरत होती है, जो आमतौर पर सभी के घर पर होती है. जैसे- चूल्हा, बर्तन, मिक्सर यानी किचन सेटअप, इसके साथ ही, फूड लाइसेंस, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन, कच्चा माल और पैकेजिंग (सब्जी, दाल, आटा, चावल, मसाले).
क्लाउड किचन में कितना खर्चा आता है?
अगर हम एक छोटे स्तर के क्लाउड किचन के सेटअप के खर्चों (Cloud kitchen startup cost) पर नज़र डाले तो यह अनुमानित 50 हज़ार से एक लाख में हो जाएगा. जिसमें किचन सेटअप में 20 हज़ार से 50 हज़ार रुपये तक लग सकते हैं. उसके अलावा, फूड लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन का भी खर्चा है. कच्चा माल और पैकेजिंग की बात करें तो शुरुआत में 10 हज़ार से 20 हज़ार रु. तक का खर्चा आ सकता है. इसके साथ ही, आपको प्रचार-प्रसार (मार्केटिंग और ब्रांडिंग) में 10-15 हज़ार रु. लग सकते हैं. ये सभी कॉस्ट अनुमानित है. जैसा आपका सेटअप होगा, लागत भी बढ़ता जाएगा.
एक्सपर्ट पूजा गुप्ता ने बताया कि ये बिजनेस कम निवेश में शुरुआत करने का अच्छा जरिया है. इसमें सबसे ख़ास बात है कि आपको दुकान या स्पेस की ज़रूरत नहीं है. घर पर ही आप ये चीज़े बना सकते हैं. हालांकि इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि जब आप फूड को अच्छे से पैकेजिंग करके देंगे तो निश्चित ही ग्राहक दोबारा लौटेगा, क्योंकि कस्टमर के द्वारा कई डिलीवरी एप (online food delivery business) पर आपको रेटिंग दी जाती है. अगर ये अच्छी हुई तो समझ लीजिए….आप जल्द ही मालमाल होने वाले हैं. तो, इंतज़ार किस बात का है. अगर आप भी किसी ख़ास डिश को बनाने का हुनर रखते हैं तो ये बिजनेस आपको फर्श से अर्श पर ला खड़ा करेगा.
यह भी पढ़ें: ये बिजनेस आइडिया बदल देगा आपकी जिंदगी, कम निवेश में शुरू करें, हर महीने कमाएं मोटा मुनाफा





