Last Updated:
How to Start Beauty Parlour: आज ब्यूटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. सही ट्रेनिंग, लोकेशन और मार्केटिंग के साथ ब्यूटी पार्लर शुरू करना एक फायदेमंद बिज़नेस साबित हो सकता है. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे…और पढ़ें
नैनीताल के तल्लीताल बाज़ार में फैज अपना “फैज ब्यूटी पार्लर” नाम से पार्लर चलाते हैं, जो नैनीताल में काफी मशहूर हैं, फैज बताते हैं कि ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए सबसे पहले लोकेशन पर ध्यान देना ज़रूरी है. ऐसी जगह चुनें जहां भीड़भाड़ रहती हो और लोग आसानी से पहुंच सकें. मार्केट या रिहायशी कॉलोनियों के पास पार्लर खोलना फायदेमंद साबित होता है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में छोटे स्तर पर पार्लर खोलने के लिए करीब 2 से 3 लाख रुपये की लागत आ सकती है. इसमें किराया, इंटीरियर, कुर्सियां, आईने, हेयर स्टाइलिंग टूल्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और बेसिक कॉस्मेटिक आइटम शामिल होते हैं. अगर आप बड़ा सेटअप करना चाहते हैं तो बजट 5 से 10 लाख रुपये तक भी जा सकता है.
फैज बताते हैं कि सिर्फ पार्लर खोल लेना काफी नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेना बेहद ज़रूरी है. ब्यूटीशियन कोर्स करने से आपको हेयर कटिंग, मेकअप, स्किन केयर और स्पा जैसी तकनीकों की पूरी जानकारी मिलती है. इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ रखने से ग्राहक का भरोसा भी बढ़ता है. उन्होंने खुद दिल्ली से हेयर स्टाइल और मेकअप आर्टिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स किया है, उन्होंने बताया कि उनके पार्लर में भी उनके द्वारा प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का बेसिक कोर्स करवाया जाता है, इस पूरे कोर्स की फीस मात्र 50 हजार रुपये है. यहां आप मेकअप की बारीकियां सीख सकते हैं. वहीं किसी भी बिज़नेस को कानूनी मान्यता दिलाना ज़रूरी होता है. ब्यूटी पार्लर खोलने से पहले जीएसटी रजिस्ट्रेशन, उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाने जरूरी होते हैं.
फैज़ बताते हैं कि जितना महत्वपूर्ण पार्लर को चलना है, उतना ही महत्वपूर्ण पार्लर को लोगों तक पहुंचना है, इसके लिए प्रचार प्रसार की जरूरत होती है, सोशल मीडिया आज के समय में सबसे बड़ा टूल है, अपने पार्लर का पेज बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फोटो-वीडियो शेयर करें. शुरुआत में डिस्काउंट ऑफर और पैकेज ग्राहकों को जोड़ने में मदद करेंगे. इसके अलावा स्वच्छता, अच्छा व्यवहार और क्वालिटी सर्विस ग्राहकों को बार-बार वापस लाती है.
यह भी पढ़ें: घर से ही चलाएं खुद का रेस्टोरेंट? सिर्फ 50,000 रुपये से करें शुरु! जानें पूरा प्रोसेस
भविष्य के अवसर
ब्यूटी इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है. शादी-ब्याह, फेस्टिवल और पार्टियों में मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन की मांग और भी बढ़ जाती है. सही प्लानिंग और मेहनत के साथ यह बिज़नेस कुछ ही सालों में लाखों रुपये का मुनाफा दे सकता है. अगर आप भी ब्यूटी इंडस्ट्री में कदम रखना चाहते हैं तो यह सही समय है. सही ट्रेनिंग, लोकेशन और मार्केटिंग के साथ आप अपने ब्यूटी पार्लर को एक ब्रांड में बदल सकते हैं.
Nainital,Uttarakhand
August 19, 2025, 16:38 IST





