भारत » Breaking News Today Live | मुंबई में बम ब्‍लास्‍ट की धमकी, ट्रैफिक पुलिस को फोन कर कहा- अनंत चतुर्दशी के दिन करूंगा धमाका – breaking news today aaj ki badi khabar live updates 5 september 2025 ke hindi mein mukhya samachar

Breaking News Today Live | मुंबई में बम ब्‍लास्‍ट की धमकी, ट्रैफिक पुलिस को फोन कर कहा- अनंत चतुर्दशी के दिन करूंगा धमाका – breaking news today aaj ki badi khabar live updates 5 september 2025 ke hindi mein mukhya samachar

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

Breaking News Today Live: जीएसटी रिफॉर्म पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीति जारी है. दशहरा का तोहफा एजेंडे के तहत बीजेपी इसका प्रचार देशभर में करने की प्‍लानिंग कर रही है. जीएसटी में सुधार से आमजन से जुड़ी …और पढ़ें

मुंबई में बम ब्‍लास्‍ट करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस, FIR दर्ज, छानबीन शुरू

मुंबई में बम धमाका करने की धमकी दी गई है. (सांकेतिक तस्‍वीर)

Breaking News Today Live: उत्‍तराखंड में 12 साल पहले जो हादसा हुआ था, क्‍या वैसी ही ट्रेजेडी फिर से होने वाली है? यह सवाल ऐसे समय उठ रहा है, जब केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित एक चोटी पर ग्‍लेशियर खिसका है. बताय जा रहा है कि यह ग्‍लेशियर छोटा है और इसमें हलचल से फिलहाल किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. दूसरी तरफ, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स यानी जीएसटी में सुधार के बाद राजनीति गर्मा गई है. बीजेपी जीएसटी रिफॉर्म को लेकर कैंपेन शुरू करने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है. मैंने देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा. भारत सरकार ने बुधवार को राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है. अब जीएसटी और भी ज्यादा सरल हो गया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी, क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है. 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ. यह आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक है. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म किया गया है. जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है. नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा. गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग महिलाएं, स्टूडेंट्स, किसान, नौजवान, सभी को जीएसटी टैक्स कम करने से जबर्दस्त फायदा होगा.

चूहों के काटने से नवजात शिशुओं की मौत पर नोटिस

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एम.वाय. हॉस्पिटल में चूहों के काटने से दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. इस घटना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जिला कलेक्टर को नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई जन स्वास्थ्य अभियान (जेएसए) की शिकायत के आधार पर की गई है. बताया गया कि पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती दो नवजात शिशुओं को चूहों ने कुतर दिया था. इलाज के प्रयासों के बावजूद दोनों शिशुओं की एक के बाद एक मौत हो गई. इस पर जन स्वास्थ्य अभियान ने बुधवार को आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी. आयोग ने अब जिला कलेक्टर को तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस की एक प्रति जेएसए मध्य प्रदेश को भी भेजी गई है.

बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

बहुजन समाज पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है. बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि न एनडीए और न ही महागठबंधन से कोई समझौता किया जाएगा.

September 5, 2025 11:18 IST

Breaking News Today Live: मुंबई में बम ब्‍लास्‍ट की धमकी, ट्रैफिक पुलिस को आया फोन, मची सनसनी

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: मुंबई से इस वक्‍त की बड़ी खबर आ रही है. देश की आर्थिक राजधानी में बम धमाका करने को लेकर धमकी भरा कॉल आने के बाद खलबली मच गई. यह फोन कॉल ट्रैफिक पुलिस के पास आया था. इसके तत्‍काल बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है.

September 5, 2025 11:03 IST

Breaking News Today Live: सीएम मोहन माझी का हेलीकॉप्‍टर डायवर्ट, भुवनेश्‍वर में नहीं कर सका लैंड

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: ओडिशा में मौसम का मिजाज कुछ तल्‍ख बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से पूर्वी भारत के इस राज्‍य में मौसम खराब हो गया है. मौसम के खराब होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्‍यमंत्री मोहन माझी का हेलीकॉप्‍टर भुवनेश्‍वर में लैंड नहीं कर सका. उसे कोलकाता के लिए डायवर्ट करना पड़ा.

September 5, 2025 10:57 IST

Breaking News Today Live: महाराष्‍ट्र के हलाल टाउनशिप पर चौतरफा बवाल

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने हलाल टाउनशिप पर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘मुंबई के पास कर्जत में एक ऐसी टाउनशिप बन रही है, जिसका नाम हलाल टाउनशिप रखा गया है. इस तरह के नाम रखकर हलाल शब्द का प्रयोग करके एक अलग तरह से संदेश दिया जा रहा है. जो बिल्डर इसे बना रहे हैं वे पूरे समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं. वे समाज को जोड़ने का नहीं, बल्कि तोड़ने का काम कर रहे हैं.’

September 5, 2025 10:11 IST

Breaking News Today Live: हिंदुत्व पर सवाल उठाएंगे तो जनता माफ नहीं करेगी- सीएम मोहन यादव

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं पर हिंदुत्व के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया. उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हमेशा हिंदू और हिंदुत्व के विरोध में काम करती है. राहुल गांधी ने हिंदू के बारे में जो बात कही, वह अत्यंत बचकानापन था. इसी बात को मणिशंकर अय्यर ने अलग ढंग से कहा. इसी परंपरा को निभाते हुए स्टालिन से लेकर रेवंत रेड्डी तक ने न जाने क्या-क्या कहा है. अब हमारे यहां के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आए हैं, जो कह रहे हैं कि आदिवासियों में हिंदुत्व नहीं है. उन्हें शर्म आनी चाहिए.’

September 5, 2025 08:44 IST

Breaking News Today Live: बांद्रा टर्मिनस पर बैग चेकिंग के नाम पर लाखों की वसूली, महिला अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर यात्रियों से बैग चेकिंग के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की जा रही थी. इस मामले में मुंबई जीआरपी की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजया उर्फ मनीषा इंगवले, नीलेश दीपक कलसुलकर और प्रवीण वेदनाथ शुक्ला के रूप में हुई है. जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा वसूली रैकेट महिला अधिकारी इंगवले के इशारे पर ही चल रहा था. जांच में सामने आया है कि इंगवले के साथ गिरफ्तार हुए कलसुलकर और शुक्ला लंबे समय से उसके निजी सहयोगी थे. ये दोनों यात्रियों पर नजर रखते थे और जैसे ही किसी यात्री के पास भारी रकम होने की जानकारी मिलती, वे तुरंत इंगवले को इसकी टिप दे देते थे.

September 5, 2025 08:43 IST

Breaking News Today Live: असम पुलिस ने 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भुवनेश्वर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: असम पुलिस की एक टीम ने भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस की मदद से गुरुवार को शिवसागर जिले के बिहुबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान निरूप सुंदर चौधरी के रूप में हुई है, जो भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार इलाके का रहने वाला है. इस बीच, मुख्य आरोपी समीर पटनायक अपने सहयोगी सुनील साहू के साथ पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. समीर ने निरूप और सुनील के साथ मिलकर कुछ महीने पहले दुष्मंत से कथित तौर पर लगभग 3 करोड़ रुपये की ठगी की थी. बताया जा रहा है कि तीनों इस साल मार्च में ओडिशा भाग गए और तब से भुवनेश्वर में छिपे हुए हैं. इसके बाद, दुष्मंत की शिकायत के आधार पर बिहुबोर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों को जांच के लिए पेश होने का नोटिस जारी किया.

September 5, 2025 08:41 IST

Breaking News Today Live: पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी बधाई

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्‍स पोस्‍ट में मिलाद-उन-नबी और ओणम त्‍योहारों पर देशवासियों को बधाई दी है. उन्‍होंने लिखा, ‘मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए. करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें. ईद मुबारक!’ एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने ओणम की बधाई देते हुए लिखा, ‘सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं. यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नई खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और प्रचुर समृद्धि लाए. ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है. यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करे और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करे यही कामना है.’

September 5, 2025 08:37 IST

Breaking News Today Live: पीएम मोदी ने दी शिक्षक दिवस की बधाई

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर टीचर्स को बधाई दी है. उन्‍होंने एक्‍स हैंडल से पोस्‍ट करते हुए लिखा, ‘सभी को विशेषकर सभी परिश्रमी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्जवल भविष्य की नींव है. उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है. हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और शिक्षक डॉ. एस. राधाकृष्णन के जीवन और विचारों को भी उनकी जयंती पर याद करते हैं.’

September 5, 2025 08:33 IST

Breaking News Today Live: रीवा के जज से मांगी गई 500 करोड़ रुपये की फिरौती

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: मध्‍य प्रदेश के रीवा में एक जज से डकैत ने 500 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. इस बाबत उत्‍तर प्रदेश से स्पीड पोस्ट से संदेश भेजा गया है. इसमें लिखा है कि जिंदा रहना है तो पैसे देने होंगे. घटना सामन आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

September 5, 2025 08:29 IST

Breaking News Today Live: केदारनाथ मंदिर के पिछे खिसका ग्‍लेशियर

आज की ब्रेकिंग खबर लाइव: केदारनाथ मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर के पीछे एक छोटे से ग्‍लेशियर के खिसकने की घटना हुई है. हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. बता दें कि साल 2013 में आई आपदा में व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची थी.

homenation

मुंबई में बम ब्‍लास्‍ट करने की धमकी, हरकत में आई पुलिस, FIR दर्ज, छानबीन शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी