भारत » Breaking News Today LIVE: पूजा खेडकर के फरार पिता का ड्राइवर गिरफ्तार, रोड रेज का था आरोप – daily breaking news today aaj ki badi khabar live 20 September 2025 ke hindi mein pramukh Samachar latest updates

Breaking News Today LIVE: पूजा खेडकर के फरार पिता का ड्राइवर गिरफ्तार, रोड रेज का था आरोप – daily breaking news today aaj ki badi khabar live 20 September 2025 ke hindi mein pramukh Samachar latest updates

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

Breaking News Today LIVE: यासीन मलिक के खुलासे से भारत की राजनीति में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस इसको लेकर एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं.

पूजा खेडकर के फरार पिता का ड्राइवर गिरफ्तार, रोड रेज का था आरोप

यासीन मलिक के दावों से खलबली मची हुई है.

Breaking News Today LIVE: कश्‍मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के खुलासे से भारत की सियासत गरमा गई है. बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा करने का मौका नहीं चूक रही है. भाजपा ने यासीन मलिक के इस दावे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा कि उसने (मलिक ने) 2006 में तत्कालीन केंद्र सरकार के कहने पर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से पाकिस्तान में मुलाकात की थी. भाजपा ने कहा कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा और गुप्त कूटनीति के मामले में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठते हैं. अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली हाईकोर्ट में पेश किए गए मलिक के हलफनामे के कुछ हिस्सों को सेलेक्टिव तरीके से लीक किया है, ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए की छवि को धूमिल किया जा सके और उसके खिलाफ लगे वोट चोरी के आरोप से जनता का ध्यान भटकाया जा सके.

उधर, मुंबई पुलिस ने बांद्रा इलाके में कबूतरों को दाना डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं. पुरुषों की पहचान मेहताब अहमद शेख, निखिल हरिनाथ सरोज और सलाम दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. बांद्रा पुलिस ने बताया कि यह घटना बांद्रा तालाब के पास हुई. बीएमसी अधिकारी वहां निरीक्षण के दौरान मौजूद थे, तभी उन्होंने कुछ लोगों को कबूतरों को दाना डालते हुए देखा. अधिकारियों ने उन्हें रोका और बताया कि यह कार्य कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद आरोपियों ने दाना डालना जारी रखा.

100 करोड़ से अधिक के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़

ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार एक बड़े साइबर अपराध रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सैकड़ों म्यूल बैंक अकाउंट्स बनाने और बेचने में शामिल होने के आरोप में मास्टरमाइंड संजय अरोड़ा समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध की बढ़ती शिकायतों के बाद शुरू की गई है, जिनमें यौन शोषण, ऑनलाइन मार्केटप्लेस घोटाले और धोखाधड़ी वाले डिजिटल लेनदेन के मामले शामिल हैं.

September 20, 2025 10:16 IST

Aaj Ki Badi Khabar LIVE: पूजा खेड़कर के फरार पिता का ड्राइवर गिरफ्तार

आज की बड़ी खबरें लाइव: नवी मुंबई पुलिस ने पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर के पिता के ड्राइवर को उस सड़क हादसे से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें पिछले हफ्ते एक ट्रक ड्राइवर का अपहरण किया गया था. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी. पुलिस के मुताबिक, पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, जो इस मामले में वांछित हैं, अब भी फरार हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना 13 सितंबर को नवी मुंबई के मुलुंड-आयरौली रोड पर हुई थी, जब प्रह्लाद कुमार (22) द्वारा चलाए जा रहे कंक्रीट मिक्सर ट्रक की टक्कर एक लैंड क्रूजर कार से हो गई. इसके बाद कुमार और कार में बैठे दो लोगों के बीच बहस हो गई. जांच में पता चला कि दिलीप खेडकर और उनके ड्राइवर प्रफुल सालुंखे ने कुमार को जबरन एसयूवी में बैठाया और उसे पुणे स्थित खेडकर के बंगले में ले गए. पुलिस ने एसयूवी का पता लगाकर पुणे पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को बंगले से छुड़ाया. इस दौरान पूजा खेडकर की मां मनोरमा ने पुलिस की एंट्री में बाधा डाली.

September 20, 2025 10:10 IST

Aaj Ki Badi Khabar LIVE: जीएसटी सुधार से 315 वस्तुओं पर टैक्स घटा : निर्मला सीतारमण

आज की बड़ी खबरें लाइव: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु फूडग्रेन्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के 80वें वार्षिकोत्सव में भाग लिया. मदुरै के आईडीए स्कडर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में उन्होंने जीएसटी सुधारों को राष्ट्र का दिवाली उपहार बताया और कहा कि इससे 140 करोड़ लोगों को लाभ होगा. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु फूडग्रेन्स मर्चेंट्स एसोसिएशन को 80 वर्षों की उपलब्धियों के लिए बधाई दी और शक्ति मसाला, इधायम जिंजेली ऑयल जैसे व्यवसायों की चार-पांच पीढ़ियों की सफलता की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘315 वस्तुओं पर टैक्स घटाकर दो स्लैब में लाया गया’ दूध, पनीर और दही पर जीएसटी 5 से घटाकर 0 प्रतिशत किया गया’ 99 प्रतिशत वस्तुओं पर कर अब 5 प्रतिशत है.’ सीतारमण ने बताया कि जीएसटी सुधारों से लोगों के हाथों में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचे और व्यापार में दस गुना वृद्धि हुई.

September 20, 2025 10:08 IST

Aaj Ki Badi Khabar LIVE: राष्ट्रपति मुर्मू की गया यात्रा, विष्णुपद मंदिर में करेंगी पिंड दान

आज की बड़ी खबरें लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गया में पवित्र विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों के लिए अनुष्ठान करने के लिए वहां जाएंगी. विष्णुपद मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू अपने पूर्वजों के लिए ‘पिंड दान’ और ‘तर्पण’ जैसे हिंदू रीति-रिवाज करेंगी. ये अनुष्ठान दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके मोक्ष के लिए किए जाते हैं. राष्ट्रपति का यह गया दौरा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि गया को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है, खासकर पितृपक्ष के दौरान पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करने के लिए. फल्गु नदी के किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और यह पितृपक्ष में देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को बिहार के गया स्थित विष्णुपाद मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगी.

September 20, 2025 10:06 IST

Aaj Ki Badi Khabar LIVE: कश्‍मीर घाटी में कई जगहों पर छापे

आज की बड़ी खबरें लाइव: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में घाटी में कई जगहों पर छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के तहत काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) घाटी में आठ जगहों पर तलाशी ले रही है. उन्होंने बताया कि श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापे मारे जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी प्राथमिकी संख्या 3/2023 से जुड़े मामले में सक्षम अदालत से वारंट मिलने के बाद की जा रही है.

September 20, 2025 10:04 IST

Aaj Ki Badi Khabar LIVE: पीएम मोदी ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में लेंगे भाग

आज की बड़ी खबरें लाइव: पीएम मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, ‘आज 20 सितंबर भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. सुबह लगभग 10:30 बजे, भावनगर में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लूंगा. 34,200 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा. इनसे पूरे भारत के लोगों को लाभ होगा. शिपिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख नीतियों पर भी हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा.’

homenation

पूजा खेडकर के फरार पिता का ड्राइवर गिरफ्तार, रोड रेज का था आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी