भारत » Breaking News Today Live: पहलगाम अटैक पर NIA का बड़ा खुलासा, अमित शाह पहुंचे असम, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्‍सा – breaking news today aaj ki badi khabar live hindi mein 29 september 2025 ke pramukh samachar

Breaking News Today Live: पहलगाम अटैक पर NIA का बड़ा खुलासा, अमित शाह पहुंचे असम, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्‍सा – breaking news today aaj ki badi khabar live hindi mein 29 september 2025 ke pramukh samachar

Facebook
Twitter
WhatsApp

Live now

Last Updated:

Breaking News Today Live: पहलगाम टेरर अटैक पर एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसी का कहना है कि इस हमले में तीन आतंकवादी प्रत्‍यक्ष तौर पर शामिल थे, जिन्‍हें मार गिराया गया है.

पहलगाम अटैक पर NIA का बड़ा खुलासा, अमित शाह पहुंचे असम

पहलगाम अटैक पर एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है.

Breaking News Today Live: पहलगाम अटैक पर एनआईए ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच एजेंसी का कहना है कि इस हमले में प्रत्‍यक्ष तौर पर तीन आतंकवादी ही शामिल थी. सुरक्षाबल इन तीनों को जहन्‍नुम पहुंचा चुके हैं. इस हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी गई थी. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च कर पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया. पड़ोसी देश के कई एयरबेस को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया था. दूसरी तरफ, अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां पर वे कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने और तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार शाम को असम पहुंचे. उन्‍होंने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की है. अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे हैं. भारी बारिश के कारण उन्हें बशिष्ठ इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने में देरी हुई. इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिमंत विश्व शर्मा की सरकार असम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है. भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक समृद्ध असम के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि शाह ने हमें ‘चुनाव के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया.

30 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान बृहस्पतिवार रात तक करीब 30,000 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 10 दिवसीय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश स्थापना के डेढ़ दिन, पांच दिन और सात दिन बाद मूर्तियों का विसर्जन करते हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान शहर में अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. बीएमसी अधिकारी ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार रात नौ बजे तक डेढ़ दिन के गणपति की कुल 29,965 प्रतिमाओं का विसर्जन समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में किया गया. इनमें 29,614 घरेलू गणपति प्रतिमाएं और 337 सार्वजनिक पंडालों की प्रतिमाएं शामिल हैं.

homenation

पहलगाम अटैक पर NIA का बड़ा खुलासा, अमित शाह पहुंचे असम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी