Live now
Last Updated:
Breaking News Live Updates: दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपने सीएम आवास पर एक बार फिर जनसुनवाई की. पिछले महीने 20 को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया था.

उधर बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कह जाने के मामले पर बीजेपी लगातार ही कांग्रेस पर खूब हमलावर है. इस कड़ी में कोलकाता में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय बिधान भवन पर BJP नेताओं ने विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर दी. इसमें में बीजेपी राकेश सिंह सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.
वहीं दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है. यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे दिल्ली और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
September 3, 2025 09:01 IST
सीएम रेखा गुप्ता ने आज फिर की जनसुनवाई, बदला-बदला दिखा नजारा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपनी साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनीं. पिछले महीने 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान उनपर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. गुजरात से आए 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई साकरिया ने मुख्यमंत्री पर हमला किया था. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हमले के बाद भी जनता से सीधे संवाद का संकल्प दोहराया है और आज की जनसुनवाई को लेकर कहा, ‘ऐसे कायरतापूर्ण हमले हमारे जनसेवा के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते.’
New Delhi,Delhi
September 03, 2025, 08:54 IST





