भारत » Breaking News Live: राष्ट्रपति के अधिकार पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई, भारी बारिश से पूरी मुंबई पड़ी ठप, स्कूल कॉलेज सब बंद

Breaking News Live: राष्ट्रपति के अधिकार पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई, भारी बारिश से पूरी मुंबई पड़ी ठप, स्कूल कॉलेज सब बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp

August 19, 2025 08:02 IST

Breaking News Live: दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है

Breaking News Live: मंगलवार की सुबह दिल्लीवालों के राहत की खबर लेकर आई है. सुबह 7 बजे दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो सुबह 5 बजे के 205.95 मीटर से थोड़ा कम है. अधिकारियों के मुताबिक, अब यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घटने की उम्मीद है. हालांकि, आज रात तक यह खतरे के निशान (206 मीटर) से ऊपर ही रहेगा. हाल के दिनों में भारी बारिश और हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना उफान पर थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है. रेस्क्यू बोट्स, गोताखोर, और सीसीटीवी निगरानी के साथ प्रशासन सतर्कता बरत रहा है, और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

August 19, 2025 08:00 IST

Breaking News Live: भतीजी को लगाई डांट तो भड़क गया भांजा, चाचा को मार दिया चाकू

Breaking News Live: दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक भतीजे ने अपने चाचा को चाकू मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला सोमवार शाम का है. सुंदर नगरी इलाके में चाकू मारने से एक 48 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. पूछताछ में पता चला कि पीड़ित ने अपनी नाबालिग भतीजी को मामूली बात पर डांटा था. इससे परेशान होकर भतीजी ने अपने भाई को बताया किया, वह गुस्से में अपने चाचा को चाकू मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गई.

August 19, 2025 07:52 IST

Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट में कई अन्य मामलों पर सुनवाई, यहां देखें पूरी लिस्ट

Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट में आज कई मामलों पर सुनवाई हो रही है. कोर्ट में जिन मामलों पर सुनवाई होगी उनको यहां देख सकते हैं

करीब 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट आज को सुनवाई करेगा. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी इस सुनवाई न होने को लेकर खासे नाराज और निराश हैं. इस मामले में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने सरकार पर सुनवाई के लिए कोई पहल नहीं करने का आरोप लगाया.

गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडनकर द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज को सुनवाई करेगा. चोडनकर ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 24 फरवरी, 2022 के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसमें गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के उस आदेश को बरकरार रखा था.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह ने कहा था कि जगतार सिंह हवारा चंडीगढ़ जेल में बंद था. वही उसके खिलाफ केस चल रहा है.

सुप्रीम कोर्ट बिहार पुलिस की एक महिला उपाधीक्षक (डीएसपी) द्वारा दायर याचिका पर आज को सुनवाई करेगा. महिला डीएसपी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी दुबे के माध्यम से पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि पटना हाई कोर्ट यह समझने में विफल रहा है कि अपराध के समय आरोपी पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात था और याचिकाकर्ता उनके अधीनस्थ अधिकारी के रूप में तैनात थी. इसके अलावा कहा गया है आईपीएस ने उससे शादी करने का आश्वासन भी दिया, जिसके बाद में आईपीएस अधिकारी ने अस्पष्ट कारणों का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया.

-देशद्रोह मामले में पकड़े गए शरजील इमाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज को सुनवाई करेगा. शरजील इमाम ने खुदपर दर्ज सभी एफआईआर पर एकसाथ एक ही एजेंसी से जांच की मांग की है. शरजील ईमाम ने कहा है कि उसके खिलाफ एक ही बयान के लिए अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को क्लब किया जाए और निर्देश दिया जाए कि एक ही जांच एजेंसी मामले की जांच करे.

-पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता भारती घोष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट भारती घोष को 2019 के लोकसभा चुनाव में हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तारी से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक संरक्षण प्रदान किया था.

आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी देशभर में स्थित संपत्तियों को जब्त करने की मांग को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट में दायर अर्जी अर्जी पर आज को सुनवाई करेगा.

August 19, 2025 07:48 IST

Breaking News Live: बद्री केदार मंदिर समिति, पंजाब के कांग्रेस विधायक पर सुनवाई

Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को हरिद्वार स्थित मां चंडी देवी मंदिर के ‘सेवायत‘ की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. इस याचिका में उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की है, जिसमें बद्री केदार मंदिर समिति को मंदिर की देखरेख के लिए प्रशासक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. ‘सेवायत‘ का मतलब वह पुजारी होता है, जो मंदिर के रोजमर्रा के कामों और पूजा-पाठ में सक्रिय रूप से शामिल होता है. पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की ओर से दायर याचिका पर भी सुनवाई है. पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा सहित अन्य के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धन शोधन के मामले में पिछले महीने ईडी ने चंडीगढ़ में 3.82 करोड़ रुपये मूल्य के घर को कुर्क किया है.

August 19, 2025 07:45 IST

Breaking News Live: आईपीएस अफसर पर आरोपी का साथ देने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनावई

Breaking News Live: बिहार के समस्तीपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व आईपीएस अधिकारी अशोक मिश्रा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने की संभावना है. अफसर पर एक आरोपी को साथ देने का आरोप है. बता दें कि मिश्रा अब पटना के पुलिस मुख्यालय में विशेष शाखा के पुलिस अधीक्षक (जी) के पद पर तैनात हैं.

August 19, 2025 07:41 IST

Breaking News Live: राष्ट्रपति और राज्यपालों के अधिकारों पर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला

Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए विधेयकों पर फैसला लेने के लिए समय सीमा तय आज सुनवाई होने की संभावना है. हाल ही में केंद्र सहित अन्य राज्यों की ओर से दायर जवाब में कहा गया है कि राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए राज्य विधेयकों पर निर्णय लेने की समय-सीमा, शक्तियों के नाजुक पृथक्करण को बिगाड़ देगी और संवैधानिक अव्यवस्था को जन्म देगी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा दायर लिखित दलीलों में सुप्रीम कोर्ट को आगाह किया गया है कि राज्यपालों और राष्ट्रपति पर राज्य विधेयकों पर कार्रवाई करने के लिए निश्चित समय-सीमा लागू करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी