दूसरी ओर, लालू प्रसाद यादव के परिवार के लिए आज निर्णायक दिन है. रेल मंत्रालय से जुड़े होटलों के रखरखाव ठेके में गड़बड़ी के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुना सकता है. वहीं ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना फंसते दिख रहे हैं. आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया है, जहां वे बैन ऐप्स के प्रमोशन के आरोप में बयान दर्ज कराएंगे.
August 13, 2025 10:01 IST
पीएम मोदी के US दौरे पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं, UNGA की बैठक पर भी चल रहा विचार
प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में पीएम मोदी के शामिल होने पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ने खबर दी थी कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने यानी सितंबर में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी हो सकती है. पढ़ें खबर विस्तार से…
August 13, 2025 09:53 IST
ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में फंसे सुरेश रैना, ईडी करेगी पूछताछ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहुंचेंगे, जहां ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी. रैना को बैन ऐप्स के प्रमोशन के आरोप में तलब किया गया है. ईडी का कहना है कि रैना ने कुछ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स का प्रमोशन किया, जो मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी से जुड़े थे. इन ऐप्स को सरकार ने बैन कर दिया था, लेकिन प्रमोशन से करोड़ों का फायदा हुआ.
रैना ने कहा कि वे सहयोग करेंगे और बयान दर्ज कराएंगे. ईडी की जांच में कई सेलिब्रिटी शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर ऐसे ऐप्स को प्रमोट करते थे. ईडी का फोकस प्रमोशन से हुई कमाई और लॉन्ड्रिंग पर है. पढ़ें पूरी खबर…
August 13, 2025 08:27 IST
लालू परिवार पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज सुना सकता है फैसला, जानें क्या है मामला
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के लिए आज अहम दिन है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट रेल मंत्रालय से जुड़े होटलों के रखरखाव ठेके में गड़बड़ी के मामले में आरोप तय करने पर फैसला सुना सकता है. यह मामला लैंड फॉर जॉब्स स्कैम से जुड़ा है, जहां आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे होटलों के ठेके देने में अनियमितताएं हुईं, और बदले में जमीन ली गई.
सीबीआई ने 2017 में इस मामले की जांच शुरू की थी और 2022 में चार्जशीट दाखिल की गई. कोर्ट ने पहले सुनवाई के दौरान लालू परिवार के सदस्यों को समन जारी किया था. आज की सुनवाई में जज आरोप तय करने पर फैसला दे सकते हैं, जो अगर हां हुआ तो ट्रायल शुरू हो जाएगा. लालू परिवार ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है, जबकि सीबीआई का कहना है कि ठेकों में करोड़ों की गड़बड़ी हुई. यह फैसला बिहार की राजनीति को प्रभावित कर सकता है, जहां तेजस्वी यादव विपक्ष के प्रमुख चेहरे हैं.
August 13, 2025 08:25 IST
बिहार SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज बिहार के विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) मामले में सुनवाई जारी रखेगा. इस मामले में विपक्षी नेताओं ने याचिका दायर की है, जिसमें SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है. विपक्ष का कहना है कि SIR से लाखों वोटरों के नाम कट सकते हैं.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले आधार कार्ड को लेकर चुनाव आयोग (EC) के रुख को सही ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि आधार को पहचान का प्रमाण नहीं माना जा सकता, और वोटरों की पहचान को वेरिफाई करना जरूरी है. पढ़ें पूरी खबर…





