विदेश » blast at Indonesian School Mosque| Friday Prayers Indonesian Mosque| Jumme ki manaz| Indonesia school bast video| Indonesia Mosque blast video| इंडोनेशिया के स्कूल में ब्लास्ट| जुम्मे की नमाज| इंडोनेशिया स्कूल में ब्लास्ट

blast at Indonesian School Mosque| Friday Prayers Indonesian Mosque| Jumme ki manaz| Indonesia school bast video| Indonesia Mosque blast video| इंडोनेशिया के स्कूल में ब्लास्ट| जुम्मे की नमाज| इंडोनेशिया स्कूल में ब्लास्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Indonesia Masjid Blast: जकार्ता में मस्जिद के अंदर चल रहे स्कूल में ब्लास्ट हुआ है. ये अटैक जुम्मे की नमाज के वक्त किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने मस्जिद को घेर लिया है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है.

मस्जिद के स्कूल में हुआ भयानक ब्लास्ट, जुम्मे की नमाज के दौरान मची चीख पुकारइंडोनेशिया की मस्जिद में ब्लास्ट (फाइल फोटो @ reuters)

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल परिसर के अंदर विस्फोट हुआ है. ये विस्फोट एक मस्जिद के अंदर चलने वाले स्कूल में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान किया गया है. जिसमें घायलों की संख्या 54 बताई जा रही है, जो और भी बढ़ सकती है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायलों में से कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फोर्स ने मस्जिद को घेर लिया है और राहत बचाव कार्य चल रहा है.

विस्फोट के बाद क्या हैं हालात?

उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग में जुम्मे की नमाज के वक्त विस्फोट हुआ है. इस दौरान 54 लोग घायल हुए हैं. पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं लेकिन कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मस्जिद को चारों तरफ से घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पुलिस को मिला सुराग

इस बीच लोकल मीडिया में दिखाई दे रही तस्वीरों के मुताबिक मस्जिद के बाहर कोई भारी नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस को बॉडी वेस्ट और बॉम्ब बनाने का सामान भी मिला है. जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

homeworld

मस्जिद के स्कूल में हुआ भयानक ब्लास्ट, जुम्मे की नमाज के दौरान मची चीख पुकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी