Last Updated:
Best Workplaces: भारत अब केवल आउटसोर्सिंग या आईटी हब के तौर पर ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य अनुभव देने वाले देशों में भी टॉप पर आ गया है.
Best Workplaces: भारतीय कंपनियों का वर्क कल्चर अब बदल रहा हैरिपोर्ट के अनुसार, एशिया की 100 टॉप वर्कप्लेस में 48 कंपनियां भारत से हैं. साथ ही 12 भारतीय कंपनियों ने मिड-साइज श्रेणी में भी जगह बनाई है. यह न केवल भारतीय कंपनियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि ग्लोबल वर्क कल्चर में भारत की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है. भारतीय कंपनियां अब सिर्फ अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को दिए जाने वाले अनुभव के लिए भी जानी जा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इन वर्कप्लेस में एंप्लॉइज ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं.
ग्रेट प्लेस टू वर्क इन एशिया
भारत की बड़ी उपलब्धि
- 100 में से 48 भारतीय कंपनियां बड़ी कैटेगरी की लिस्ट में शामिल.
- 12 कंपनियां मिड-साइज़ कैटेगरी में शामिल.
- भारत इस रिपोर्ट में एशिया में सबसे ऊपर.
- यह उपलब्धि भारत के बेहतरीन वर्क कल्चर और ग्लोबल मान्यता को दर्शाती है.
- कर्मचारियों के अनुभव में सुधार हुआ है.
- निर्णय प्रक्रिया में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या 86% से बढ़कर 91% हुई है.
- मैनेजर द्वारा निष्पक्ष व्यवहार का अनुभव करने वाले 86% हो गए हैं (पिछले साल 83% थे).
- 93% से अधिक कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बराबरी का अनुभव किया.
आ गई एक्सपर्ट की राय
ग्रेट प्लेस टू वर्क के सीईओ माइकल सी. बुश ने कहा कि ये कंपनियां सिर्फ अच्छा काम नहीं कर रही हैं, बल्कि कम्युनिटीज को मजबूत बनाने, राष्ट्रों को आगे बढ़ाने और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने में भी अहम योगदान दे रही हैं. उनका मानना है कि भारतीय कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी इस बात का सबूत है कि देश अब ग्लोबल वर्कप्लेस एक्सीलेंस का केंद्र बन रहा है.

Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें
September 01, 2025, 15:58 IST





