विदेश » Bangladesh Election Results 2026 Live| Who Is Tarique Rahman: तारिक रहमान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, बीबी ने किया है MBBS, बेटी लंदन में बैरिस्‍टर

Bangladesh Election Results 2026 Live| Who Is Tarique Rahman: तारिक रहमान ने बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई, बीबी ने किया है MBBS, बेटी लंदन में बैरिस्‍टर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Who Is Tarique Rahman, Bangladesh election results 2026: बांग्‍लादेश के चुनाव में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीएनपी लगभग 20 साल बाद सत्‍ता में वापसी कर रही है. बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी ने 151 से अधिक सीटें हासिल की है जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्‍त हैं.यहां की संसद में कुल 300 सीटें हैं.आइए जानते हैं कि तारिक अहमद से कहां से पढ़ाई की है और उनके परिवार में कौन कितना पढ़ा लिखा है?

ख़बरें फटाफट

तारिक ने छोड़ दी थी पढ़ाई, बीबी हैं MBBS डॉक्‍ट, बेटी लंदन में बैरिस्‍टरZoom

Bangladesh, bangladesh news, Bangladesh Election Results 2026: बांग्‍लादेश का अगले पीएम तार‍िक रहमान की कहानी.

Who Is Tarique Rahman, Bangladesh election results 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद तस्‍वीर साफ हो गई है. वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)300 में से 151 से अधिक सीटें हासिल हुई हैं. ऐसे में पार्टी के अध्‍यक्ष तारिक रहमान काफी चर्चा में हैं.वह BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं. अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के बाद ये पहला बड़ा चुनाव है और तारिक रहमान 17 साल बाद पूरी ताकत से राजनीति में वापस आए हैं. अब वहां BNP सरकार बनाने जा रही है ऐसे में तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे. आइए जानते हैं कि तारिक रहमान कौन हैं, उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, उनकी पत्नी के पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं और उनकी बेटी क्या करती हैं?

Who Is Tarique Rahman: तारिक रहमान कौन हैं?

तारिक रहमान का जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ था वो 60 साल के हैं. उनके पिता जियाउर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति थे और मां खालिदा जिया पूर्व प्रधानमंत्री हैं. तारिक ने 1990 में राजनीति में कदम रखा. साल 2001 से 2007 तक वो BNP में बहुत प्रभावशाली हो गए. वो सत्ता के पीछे से रणनीति बनाने वाले नेता थे इसलिए उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ भी कहा जाता था.साल 2007 में उन पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और ग्रेनेड हमले जैसे कई गंभीर आरोप लगे. उन्हें जेल भी जाना पड़ा. बाद में इलाज के बहाने वो लंदन चले गए और वहां से ही पार्टी की कमान संभाले रहे. शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद कई फैसले पलटे गए. अब तारिक 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे हैं और चुनाव प्रचार में खूब सक्रिय रहे. उन्होंने लोगों से रोजगार, बोलने की आजादी और कानून व्यवस्था सुधारने जैसे वादे किए हैं.

Tarique Rahman Education: तारिक रहमान ने कहां से की पढ़ाई?

तारिक रहमान की शुरुआती पढ़ाई ढाका में हुई.उन्होंने रेजिडेंशियल मॉडल कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा पूरी की. उसके बाद आदमजी कैंटोनमेंट कॉलेज से उच्च माध्यमिक शिक्षा हासिल की. स्कूल और कॉलेज के समय से ही वो राजनीति में रुचि लेने लगे थे. उन्होंने ढाका विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंध(International Relations) में एडमिशन लिया था लेकिन डिग्री पूरी नहीं की. राजनीति में इतना व्यस्त हो गए कि पढ़ाई अधूरी रह गई.

Tarique Rahman wife: कौन हैं तारिक रहमान की पत्नी डॉ.जुबैदा रहमान?

तारिक रहमान की पत्नी का नाम डॉ.जुबैदा रहमान है. वो एक पढ़ी-लिखी और काबिल महिला हैं. उन्होंने ढाका मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और बीसीएस परीक्षा में उन्हें बीसीएस स्वास्थ्य कैडर में पहली रैंक मिली थी. इसके बाद वो सरकारी सेवा में शामिल हुईं. साल 2008 में वो अध्ययन अवकाश पर लंदन चली गईं. लंदन के इंपीरियल कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया.

Tarique Rahman Daughter: तारिक रहमान की बेटी जाइमा जरनाज रहमान

तारिक और जुबैदा की एक बेटी है-जाइमा जरनाज रहमान.उनकी उम्र करीब 30 साल है. जाइमा ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने लिंकन यूनिवर्सिटी से बैरिस्टर की डिग्री हासिल की है. लंदन में ही उन्होंने बैरिस्टर की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. जियाउर रहमान और खालिदा जिया की इकलौती पोती जाइमा को BNP की कुछ वर्चुअल बैठकों में एक्टिव देखा गया है.अब बांग्‍लादेश में BNP की सरकार बनने जा रही है और तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे. उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई, लेकिन राजनीति में उनका दबदबा रहा है. पत्नी और बेटी दोनों पढ़ी-लिखी और प्रोफेशनल हैं. ये परिवार बांग्लादेश की राजनीति में बहुत प्रभावशाली है.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी