खेल » Baaghi 4 Cast Fee: टाइगर श्रॉफ ‘बागी 4’ के लिए वसूली सबसे मोटी रकम, संजय दत्त से चार गुना ज्यादा मिली फीस

Baaghi 4 Cast Fee: टाइगर श्रॉफ ‘बागी 4’ के लिए वसूली सबसे मोटी रकम, संजय दत्त से चार गुना ज्यादा मिली फीस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Baaghi 4 Cast Fees: ‘बागी 4’ में रॉनी की भूमिका निभाने के लिए टाइगर श्रॉफ को भारी-भरकम मेहनताना मिला है. वहीं, संजय दत्त की फीस टाइगर से चार गुना कम है. जानिए ‘बागी 4’ के बाकी सितारों की फीस.

टाइगर श्रॉफ 'बागी 4' के लिए वसूली मोटी रकम, संजय से 4 गुना ज्यादा मिली फीस5 सितंबर को रिलीज हुई संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की बागी 4.
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में लगी हुई है. यह मूवी 5 सितंबर को रिलीज हुई. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक, कमाई नहीं कर पा रही है. जहां कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया, वहीं अन्य लोगों का कहना है कि टाइगर श्रॉफ का अब तक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस इसी फिल्म में देखने को मिला है. इस बीच आपको बताते हैं कि ‘बागी 4’ के लिए किस एक्टर ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है.

‘बागी 4’ फिल्म की स्टारकास्ट फीस का पता चल गया है. एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है, जबकि उनके को स्टार को-स्टार संजय दत्त को 5.5 करोड़ रुपये मिले, जो कि टाइगर की फीस से लगभग चार गुना कम है.

40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ रिलीज हुई है. पांचवें दिन तक फिल्म की कमाई 40 करोड़ के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह ‘बागी 4’ भारत में अब तक 39.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

कौन हैं ‘बागी 4’ के डायरेक्टर?

बताते चलें कि ‘बागी 4’ का डायरेक्शन ए. हर्षा ने किया है और यह उनकी हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म है. इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है. यह फ्रेंचाइजी साल 2016 में बागी के साथ शुरू हुई थी. साल 2018 में बागी 2 और साल 2020 में बागी 3 रिलीज हुई. इसमें टाइगर श्रॉफ रॉनी के किरदार में नजर आते हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

टाइगर श्रॉफ ‘बागी 4’ के लिए वसूली मोटी रकम, संजय से 4 गुना ज्यादा मिली फीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी