Last Updated:
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि उनकी सरकार टैरिफ का विरोध करती है. उन्होंने क्वाड की अहमियत पर जोर दिया. चीन पर संतुलित रुख दिखाया और भारतीय छात्रों को समर्थन का…और पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह टैरिप का समर्थन नहीं करता.वोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए हालिया टैरिफ पर सीधे टिप्पणी से बचते हुए कहा, ‘हम खुले व्यापार पर भरोसा करते हैं. ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था इसीलिए आगे बढ़ पाई क्योंकि हमने दुनिया से व्यापार किया है. यही हमारी नीति है और हम चाहते हैं कि यही सोच आगे भी कायम रहे.’ पेनी वोंग ने साफ किया कि क्वाड (Quad)- भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान का गठबंधन सिर्फ नाम का नहीं बल्कि साझा उद्देश्यों पर आधारित है.
क्वाड से संबंध बेहतर कर रहे
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सबसे ज्यादा मुलाकातें की हैं. उन्होंने कहा, ‘यह हमारी प्राथमिकता दिखाता है. हम ऐसे दौर में हैं जहां वैश्विक और क्षेत्रीय व्यवस्था बदल रही है. ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भूमिका अहम है और हम मिलकर इसे आकार देना चाहते हैं.’
भारतीय छात्रों के वीजा पर क्या कहा?
भारत से पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों पर बढ़ी वीजा फीस पर वोंग ने कहा कि यह सुधार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और कोविड के बाद अचानक बढ़े दाखिलों को स्थिर करने के लिए है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘हम अंतरराष्ट्रीय छात्रों का स्वागत जारी रखेंगे. भारतीय छात्र हमारे लिए रिश्तों की मजबूत कड़ी हैं.’

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
August 28, 2025, 13:49 IST





