भारत » Assam Rifles Latest News: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

Assam Rifles Latest News: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Assam Rifles Terrorist Attack: बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में असम राइफल्स के वाहन पर हमला, दो जवान शहीद, पांच घायल. घटना के बाद तलाशी अभियान जारी, किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन जारीआतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले को निशाना बनाया.
इंफाल. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें अर्धसैनिक बल के दो जवानों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई.

एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे. हमले में दो जवान शहीद हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम लगभग 5:50 बजे, 33 असम राइफल्स यूनिट के जवानों की एक वाहन-आधारित टुकड़ी घने बसे हुए इलाके में अंधेरे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर आगे बढ़ रही थी. तभी मणिपुर के नाम्बोल सबल लेईकाई में, इस टुकड़ी पर नेशनल हाइवे पर अज्ञात आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया. जिस इलाके में हमला किया गया, वह इम्फाल एयरपोर्ट से 8 किमी दूर है और यह हिस्सा अफ्सपा में नहीं आता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी