विदेश » Anonymous Donor Gifts 21kg Gold Bars Worth 566 Million Yen to Osaka for Ageing Water System Repairs | ‘₹33 करोड़ लो, पूरे शहर के पानी का लीकेज को सही करो’, अनाम शख्स ने दान किया 21 किलो सोना, सदमे अधिकारी

Anonymous Donor Gifts 21kg Gold Bars Worth 566 Million Yen to Osaka for Ageing Water System Repairs | ‘₹33 करोड़ लो, पूरे शहर के पानी का लीकेज को सही करो’, अनाम शख्स ने दान किया 21 किलो सोना, सदमे अधिकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जापान के ओसाका शहर को एक अज्ञात शख्स ने शहर के पानी सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए 21 किलो सोने की ईंटें दान की है. इसकी कीमत रुपये में लगभग 33 करोड़ रुपये है. ओसाका के मेयर हिदेयुकी योकोयामा ने इस पर गहरा आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दानकर्ता देश के चरमराते बुनियादी ढांचे की खबरें देखकर मदद के लिए प्रेरित हुए.

'₹33 करोड़ लो, पूरे शहर के लीकेज को सही करो', शख्स ने दान में दिए 21 किलो सोनाZoom

शख्स ने शहर की वाटर सप्लाई को सही करने के लिए दान में 33 करोड़ रुपये. (एआई इमेज)

जापान के ओसाका शहर में एक अनोखी घटना हुई. एक अज्ञात दानवीर शख्स ने अपनी शहर की पुरानी पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 21 किलो सोने की ईंटें दान कर दीं, जिनकी बाजार में कीमत 566 मिलियन येन (लगभग 33 करोड़ रुपये) है. ओसाका म्यूनिसिपल वॉटरवर्क्स ब्यूरो ने गुरुवार को इस दान की घोषणा की. मेयर हिदेयुकी योकोयामा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अभी भी सदमें में हैं. उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि पानी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई नागरिक इतना दान कर सकता है. उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी नकद में 2,451 पाउंड (लगभग 2.5 लाख रुपये) दान मिला था. इस बार सोने के रूप में इतनी बड़ी राशि देकर दानदाता ने शहर की मदद की है.

ओसाका के मेयर हिदेयुकी योकोयामा ने गुरुवार को पत्रकारों से बात की. उन्होंने इस भारी भरकम दान की जानकारी पूरी दुनिया को दी. उन्होंने बताया कि दान करने वाले शख्स अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता है. मेयर ने कहा, ‘पुराने पानी के पाइपों को बदलने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत होती है. मेरे पास तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं. यह राशि बिल्कुल चौंका देने वाली है. मैं इसे देखकर हैरान रह गया.’

30 लाख लोगों का घर ओसाका

ओसाका जापान का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. लगभग 30 लाख लोगों का घर है. ये पुरानी पानी सप्लाई और सीवर सिस्टम की समस्या से जूझ रहा है. वित्तीय वर्ष 2024 में शहर में सड़कों के नीचे करीब 90 जगहों पर पानी की पाइपों में लीकेज पाई गईं थी. पाइपों की मरम्मत और बदलने का काम बजट की कमी और अनुमानित लागत बढ़ने के कारण रुका हुआ था. जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे जापान में 7.4 लाख किलोमीटर पानी की पाइपलाइनों में से 20% से ज्यादा (लगभग 1.76 लाख किलोमीटर) 40 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं. 2042 तक यह आंकड़ा 70% तक पहुंच सकता है. कई शहरों में फंड की कमी के कारण मरम्मत का काम धीमा है.

न्यूज रिपोर्ट देखकर पसीजा दिल

जानकारी के अनुसार दान करने वाले शख्स ने पिछले साल नवंबर में ये सोने की ईंटें सौंपी थीं. इससे एक महीने पहले उसी व्यक्ति ने नगर जलकल के लिए नकद में लगभग 2.5 लाख रुपये भी दान किए थे. दानकर्ता ने बताया कि उन्होंने देश भर में पानी के पाइप फटने और लीकेज की खबरों को लगातार टीवी और अखबारों में देखा, जिससे वे काफी विचलित हुए और मदद करने का फैसला किया.

जापान के लिए सिरदर्द बनीं पुरानी पाइपलाइनें

लगभग 30 लाख की आबादी वाला ओसाका शहर फिलहाल पानी और सीवेज प्रणालियों के पुराने होने की गंभीर समस्या से जूझ रहा है.

  1. पाइप लीकेज: अधिकारियों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में शहर की सड़कों के नीचे पानी की पाइप लीक होने के लगभग 90 मामले दर्ज किए गए.
  2. बजट की कमी: पाइपों को बदलने का काम इसलिए रुका हुआ था क्योंकि अनुमानित लागत मूल बजट से बहुत अधिक हो गई थी.
  3. देशव्यापी संकट: जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे जापान में 20 प्रतिशत से अधिक पानी के पाइप अपनी 40 साल की सेवा अवधि पार कर चुके हैं.

21 किलो सोने से क्या होगा?

ओसाका के अधिकारियों ने बताया कि इस दान किए गए सोने को बेचकर मिलने वाली राशि से लगभग 2 किलोमीटर लंबी पुरानी पानी की पाइपलाइन को बदला जा सकेगा. जापान में करीब 7,40,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है, जिसमें से 1,76,000 किलोमीटर अपनी उम्र पूरी कर चुकी है.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी