व्यापार » Algoquant Fintech के 8:1 बोनस और 1:2 स्टॉक स्प्लिट से निवेश बढ़ा.

Algoquant Fintech के 8:1 बोनस और 1:2 स्टॉक स्प्लिट से निवेश बढ़ा.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

MultiBagger Stock : स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक एल्गोक्वेंट फिनटेक (Algoquant Fintech) आज सोमवार, 18 अगस्त को जोरदार भागा है. इस शेयर ने 19% की छलांग लगाकर ₹91.70 का नया रिकॉर्ड हाई बना दिया. पांच साल में इस शेयर ने 14300 फीसदी रिटर्न दिया है और निवेशकों के एक लाख रुपये को 13,583,415 रुपये में बदल दिया है. आइये, जानते हैं कि आज इस शेयर में जोरदार तेजी क्‍यों आई है.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

कंपनी के 8:1 बोनस इश्यू और 1:2 स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट के चलते निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर आज बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट पर ट्रेड कर रहे हैं. इस समायोजन के कारण शेयर की कीमत 14 अगस्त को 1376.90 रुपये के बंद भाव से घटकर आज 90.70 रुपये पर खुली.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

पिछले पांच साल में Algoquant Fintech का शेयर 14,300% चढ़ चुका है. पिछले एक साल में ही 64% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि अप्रैल 2025 के 52-सप्ताह के लो ₹4 से शेयर 108% ऊपर उछल चुका है. पिछले एक महीने में 15.21% की तेजी दिखाई है. छह महीने में 58.50% का शानदार रिटर्न दिया है.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

पिछले 3 साल में इस शेयर की कीमत 603% की तेजी आई है. इसी तरह पिछले 2 साल में इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक की कीमत 220% उछली है.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.68% है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.32% है. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगातार निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के इस कदम से कंपनी की लिक्विडिटी बढ़ेगी और शेयर छोटे निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनेंगे. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम दीर्घकाल में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

कंपनी के जून तिमाही नतीजे थोड़े कमजोर रहे. जून 2025 तिमाही में शुद्ध लाभ 68.10% घटकर ₹4.44 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹13.92 करोड़ था. बिक्री भी 16.96% घटकर ₹54.50 करोड़ रही.

MultiBagger Stock, share market, Algoquant Fintech share price, share market, शेयर बाजार, मल्‍टीबैगर स्‍टॉक, एल्‍गोक्‍वेंट फिनटेक शेयर भाव

एल्गोक्वेंट फिनटेक 1962 में स्थापित हुई थी. पहले यह Hindustan Everest Tools Limited के नाम से जानी जाती थी और नवंबर 2021 में इसका नाम बदला गया. कंपनी के ये कदम संकेत देते हैं कि प्रबंधन को अपने बिज़नेस के दीर्घकालिक विकास पर पूरा भरोसा है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

पांच साल में 14300% रिटर्न, आज मारी 19% छलांग, क्‍यों हुंकार भर रहा है ये शेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी