भारत » Air India News| Air India Flight News| Air India Hindi News| Air India Kochhi to Delhi Flight| Air India Milan to Delhi Flight

Air India News| Air India Flight News| Air India Hindi News| Air India Kochhi to Delhi Flight| Air India Milan to Delhi Flight

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Air India News: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा. कोच्चि से दिल्ली की फ्लाइट रनवे पर रुकी और मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI138 पुशबैक में खराबी के कारण रद्द हुई.

फ्लाइट रनवे पर फिसलने लगा... नहीं उड़ पाई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की 2 फ्लाइटफिर हादसे का शिकार होते-होते बची एयर इंडिया की फ्लाइट. (File Photo)

एयर इंडिया फ्लाइट हादसों की पहचान बन गई है. अभी खबररही है कि दो अलग-अलग जगहों से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की दो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के रद्द करना पड़ गया. कोच्चि से दिल्ली की एक अन्य फ्लाइट को रनवे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोक दिया गयाइस फ्लाइट में सवार कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने दावा किया कि उन्हें रनवे पर विमान के फिसलने जैसा अनुभव हुआ. इसके बाद, दूसरी फ्लाइट ने देर रात 2:30 बजे कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. दूसरी ओर मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI138 को देर रात रद्द कर दिया गया, क्योंकि पुशबैक में खराबीगई थी.

दोनों फ्लाइट में गड़बड़ी होने का बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता का बयान आया है. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं, मिलान दिल्ली आने वाले प्रभावित यात्रियों को होटल आवास, पूर्ण रिफंड, या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा प्रदान की गई. हालांकि, कोच्चि से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई गड़बड़ी और कांग्रेस सांसद के रनवे पर फ्लाइट के फिसलने वाले आरोप पर एयर इंडिया का आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है. हालांकि, देर रात 2:30 बजे कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

कांग्रेस के एर्नाकुलम से सांसद हिबी ईडन ने फेसबुक पोस्ट में घटना के बारे में लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘इस फ्लाइट AI 504 में कुछ असामान्य हुआ… ऐसा लगा जैसे उड़ान रनवे पर फिसल गई… और अभी तक उड़ान नहीं भरी है…’ राज्यसभा सांसद जेबी माथेर, जो विमान में भी सवार थे, ने बताया कि पायलट ने बाद में घोषणा की कि विमान का इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं किया जा सकता. माथेर ने कहा, “अब पायलट ने घोषणा की है… कि इस विमान का इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं किया जा सकता. इसलिए, यात्रियों को दूसरे विमान में स्थानांतरित किया जाएगा और लगभग 1 बजे तक.’

सीआईएएल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को उड़ान रद्द करनी पड़ी. एयर इंडिया इसे ठीक कर रहा है और उसने कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) को सूचित कर दिया है कि वे विमान बदल रहे हैं. प्रस्थान का अपेक्षित नया समय सुबह 1:00 बजे है.’

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

फ्लाइट रनवे पर फिसलने लगा… नहीं उड़ पाई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की 2 फ्लाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी