नई दिल्ली (Abroad Education). आज-कल कई भारतीय स्टूडेंट्स और उनके परिवार अमेरिका में पढ़ाई करने को लेकर हिचकिचा रहे हैं. इसकी कई वजहें हैं- जैसे कि अमेरिका में वीजी मिलने में बढ़ी दिक्कतें, महंगी शिक्षा और लाइफस्टाइल और OPT/H-1B जैसी नौकरी संबंधी अनिश्चितताएं. हाल में खबर आई है कि भारतीय स्टूडेंट्स का अमेरिका के प्रति आकर्षण कम हुआ है, वीजा स्लॉट कम हैं, रिजेक्शन बढ़ गए हैं और OPT जैसे पोस्ट-स्टडी वर्क ऑप्शन पर संकट मंडरा रहा है.
इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 देश
दुनिया का मौजूदा हाल देखते हुए किसी भी देश का वीजा लेने से पहले आपको भारत के साथ उसके रिश्तों की जानकारी होनी चाहिए. साथ ही फीस कम करवाने के लिए हर तरह की स्कॉलरशिप भी पता कर सकते हैं.
1. जर्मनी (Germany)
क्यों विकल्प? – जर्मनी की पब्लिक यूनिवर्सिटी में किताबों सहित कोई ट्यूशन फी नहीं ली जाती है. जहां फीस ली भी जाती है तो वो अन्य देशों की तुलना में कम है. जर्मनी की वीजा प्रक्रिया सरल है और पोस्ट स्टडी रोजगार विकल्प भी उपलब्ध हैं.
प्रमुख विश्वविद्यालय:
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख (TUM)
RWTH आचेन यूनिवर्सिटी
Karlsruhe इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT)
टेक्निकल यूनिवर्सिटी बर्लिन
यूनिवर्सिटी ऑफ स्टटगैर्ट
2. कनाडा (Canada)
क्यों विकल्प? – पढ़ाई और लाइफस्टाइल की लागत अमेरिका की तुलना में कम है. PGWP यानी पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट बेहतर है और पीआर (PR) के रास्ते भी स्पष्ट हैं.
प्रमुख विश्वविद्यालय:
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (UBC)
मैकगिल यूनिवर्सिटी
मैकमास्टर यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी ऑफ एल्बर्टा
3. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
क्यों विकल्प? – ग्लोबल लेवल की शिक्षा, रिसर्च और रोजगार के बेहतरीन अवसर और स्थायी निवास (PR) की बेहतर संभावनाओं के कारण आकर्षण केंद्र बन रहा है.
प्रमुख विश्वविद्यालय:
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न
मोनाश यूनिवर्सिटी
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU)
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीन्सलैंड
4. न्यूजीलैंड (New Zealand)
क्यों विकल्प? – हाल ही में यहां एडमिशन लेने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है (354%). यहां स्टूडेंट वीजा मिलना आसान है, फीस और रहने का खर्च कम है और लाइफस्टाइल भी बेहतरीन है.
प्रमुख विश्वविद्यालय:
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड
यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो
यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन
5. फ्रांस (France)
क्यों विकल्प? – एजुकेशन एक्सपेंस यानी फीस कम है, पढ़ाई के साथ नौकरी का विकल्प उपलब्ध है और कई विषय इंग्लिश में हैं.
प्रमुख विश्वविद्यालय:
Sorbonne यूनिवर्सिटी
École Polytechnique
Paris-Saclay University