खेल » विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्द बन सकते हैं पेरेंट्स, प्रेग्नेंसी चर्चा

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ जल्द बन सकते हैं पेरेंट्स, प्रेग्नेंसी चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कपल ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेहद करीबी सूत्रों ने कपल के पेरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है.

शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी कैटरीना कैफ!
नई दिल्ली.  विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कपल ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेहद करीबी सूत्रों ने कपल के पेरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कपल के पेरेंट्स बनने की खबरें छाई हुई हैं, इससे पहले भी ऐसा हुआ था, लेकिन उस वक्त अपनी फिल्म बैड न्यूज की रिलीज के दौरान विक्की कौशल ने साफ कर दिया था कि वो पिता नहीं बनने वाले हैं.

इस बार मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर पक्की है. काफी समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर छाई हुई हैं. कपल ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस ये देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार कपल पेरेंट्स बनने वाला है कि नहीं. एनडीटीवी के सूत्रों के तरफ से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की गई है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक एक्ट्रेस अपने बच्चे का स्वागत करेंगी.

4 साल बाद मां बनेंगी कैटरीना

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को सात फेरे लिए. उनकी शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी. यह शादी बेहद शाही और प्राइवेट रखी गई थी. सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास दोस्तों को ही इस ग्रैंड वेडिंग में आमंत्रित किया गया था.

फिल्मी थी लव स्टोरी

विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. कैटरीना ने मजाकिया अंदाज़ में करण के शो पर कहा था कि अगर उन्हें किसी एक्टर के साथ ऑन-स्क्रीन अच्छा लगेगा तो वो विक्की कौशल होंगे. इस बात को सुनकर विक्की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी दोस्ती की शुरुआत यहीं से हुई. उनका मिलना इत्तेफाक था.

दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक मीडिया और फैंस से छुपाकर रखा. हालांकि, अक्सर दोनों को एक-दूसरे के घर आते-जाते और पार्टियों में साथ देखा जाता था. इन मुलाकातों ने उनकी नजदीकियों को और गहरा कर दिया. शादी के बाद विक्की और कैटरीना की जोड़ी फैंस की फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गई. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और हर किसी ने उनकी सादगी और शाही अंदाज़ की खूब तारीफ की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी कैटरीना कैफ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी