Last Updated:
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं. कपल ने अभी तक अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेहद करीबी सूत्रों ने कपल के पेरेंट्स बनने की खबर को कंफर्म किया है.

इस बार मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबर पक्की है. काफी समय से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर छाई हुई हैं. कपल ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. अब विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के फैंस ये देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार कपल पेरेंट्स बनने वाला है कि नहीं. एनडीटीवी के सूत्रों के तरफ से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की गई है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक एक्ट्रेस अपने बच्चे का स्वागत करेंगी.
4 साल बाद मां बनेंगी कैटरीना
फिल्मी थी लव स्टोरी
विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. कैटरीना ने मजाकिया अंदाज़ में करण के शो पर कहा था कि अगर उन्हें किसी एक्टर के साथ ऑन-स्क्रीन अच्छा लगेगा तो वो विक्की कौशल होंगे. इस बात को सुनकर विक्की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी दोस्ती की शुरुआत यहीं से हुई. उनका मिलना इत्तेफाक था.
दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक मीडिया और फैंस से छुपाकर रखा. हालांकि, अक्सर दोनों को एक-दूसरे के घर आते-जाते और पार्टियों में साथ देखा जाता था. इन मुलाकातों ने उनकी नजदीकियों को और गहरा कर दिया. शादी के बाद विक्की और कैटरीना की जोड़ी फैंस की फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गई. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और हर किसी ने उनकी सादगी और शाही अंदाज़ की खूब तारीफ की.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 15, 2025, 13:34 IST





