Last Updated:
Dilip Kumar Vs Guru Dutt : यह कहानी हिंदी सिनेमा के इतिहास के उस कालजयी फिल्म की है, जिसके मुहुर्त पर लीड एक्टर नहीं पहुंचा था. डायरेक्टर ने भी हार नहीं मानी. उसे अपनी कहानी, स्क्रीनप्ले पर पूरा भरोसा था. ऐसे में उसने खुद को फिल्म का हीरो घोषित कर दिया. जब फिल्म बनकर रिलीज हुई तो इतिहास ही रच दिया. यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. साथ ही आज इस फिल्म की गिनती कालजयी फिल्मों में होती है.
गुरु दत्त की प्यासा फिल्म को रिजेक्ट करने का पछतावा दिलीप कुमार को जिंदगीभर हुआ… फिल्म का नाम था : प्यासा. 1957 में दिलीप कुमार ने ‘नया दौर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई थी. इसी साल ‘प्यासा’ मूवी आई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे. प्यासा फिल्म का प्लॉट 1955 में रिलीज हुई फिल्म देवदास से मिलता-जुलता था. यही वजह थी कि दिलीप साहब ने यह फिल्म ठुकरा दी थी. कहा जाता है कि दिलीप साहब ने उस समय डेढ़ लाख रुपये फीस मांगी थी. गुरु दत्त ने जब फीस कम करने का अनुरोध किया तो दिलीप साहब ने फीस कम करने से इनकार कर दिया. सफलता के नशे में चूर होकर कहा कि ‘वह इस फिल्म को बनाकर उन्हें दे दें. डिस्ट्रीब्यूट करने में मदद कर देंगे.’ दिलीप कुमार की यह बात गुरु दत्त को नागवार गुजरी. उन्होंने गुस्से में दिलीप कुमार से कहा कि ‘मैं आपसे फिल्म का सौदा करने नहीं आया हूं.’
फिल्म की कहानी गीतकार साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर भी आधारित बताई जाती है. प्यासा फिल्म में वहीदा रहमान का ‘गुलाबो’ वाला कैरेक्टर असल जिंदगी से प्रेरित था. फिल्म के गीत बहुत मकबूल हुए थे. ये सभी गीत साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. उन्होंने अपने कॉलेज के दौरान की असफल प्रेम कहानी का दर्द गीतों में पिरोया था. प्यासा उस दौर पर पहली ऐसी फिल्म थी जो कलात्मक होने के साथ-साथ कॉमर्शियली सुपरहिट थी.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
September 11, 2025, 22:05 IST





