खेल » फिल्म के मुहुर्त पर नहीं आया एक्टर, डायरेक्टर बन गया हीरो, बना डाली क्लासिक मूवी, रच दिया इतिहास – When dilip kumar rejected guru dutt 1957 cult classic movie pyaasa became year highest grossing highly rated film earns Rs 3 Crore surprisingly

फिल्म के मुहुर्त पर नहीं आया एक्टर, डायरेक्टर बन गया हीरो, बना डाली क्लासिक मूवी, रच दिया इतिहास – When dilip kumar rejected guru dutt 1957 cult classic movie pyaasa became year highest grossing highly rated film earns Rs 3 Crore surprisingly

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Dilip Kumar Vs Guru Dutt : यह कहानी हिंदी सिनेमा के इतिहास के उस कालजयी फिल्म की है, जिसके मुहुर्त पर लीड एक्टर नहीं पहुंचा था. डायरेक्टर ने भी हार नहीं मानी. उसे अपनी कहानी, स्क्रीनप्ले पर पूरा भरोसा था. ऐसे में उसने खुद को फिल्म का हीरो घोषित कर दिया. जब फिल्म बनकर रिलीज हुई तो इतिहास ही रच दिया. यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. साथ ही आज इस फिल्म की गिनती कालजयी फिल्मों में होती है.

मुहुर्त पर नहीं आया एक्टर, डायरेक्टर बन गया हीरो, बना डाली क्लासिक फिल्मगुरु दत्त की प्यासा फिल्म को रिजेक्ट करने का पछतावा दिलीप कुमार को जिंदगीभर हुआ…
मुंबई. 1956 की बात है. प्यासा फिल्म के सेट पर मुहुर्त शॉट लिया जाना था. सभी तैयारियां हो चुकी थीं. बस सुपरस्टार दिलीप कुमार का इंतजार था. फिल्म के डायरेक्टर गुरुदत्त के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच आई थीं. मन आशंकाओं से घिर गया था. उन्हें यकीन हो चला था कि दिलीप कुमार नहीं आएंगे. दिलीप कुमार दाग, आन, देवदास जैसी कई हिट फिल्में दे चुके थे. इतना ही नहीं, नया दौर, पैगाम, गंगा-जमुना और मुगल-ए-आजम जैसी कई कल्ट फिल्में उनकी झोली में थीं. गुरुदत्त ने उन्हें प्यासा फिल्म में काम करने के लिए किसी तरह से राजी किया था. दिलीप कुमार जब फिल्म के मुहुर्त पर नहीं आए तो गुरुदत्त ने खुद फिल्म में एक्टिंग का फैसला किया.

फिल्म का नाम था : प्यासा. 1957 में दिलीप कुमार ने ‘नया दौर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज हुई थी. इसी साल ‘प्यासा’ मूवी आई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाए थे. प्यासा फिल्म का प्लॉट 1955 में रिलीज हुई फिल्म देवदास से मिलता-जुलता था. यही वजह थी कि दिलीप साहब ने यह फिल्म ठुकरा दी थी. कहा जाता है कि दिलीप साहब ने उस समय डेढ़ लाख रुपये फीस मांगी थी. गुरु दत्त ने जब फीस कम करने का अनुरोध किया तो दिलीप साहब ने फीस कम करने से इनकार कर दिया. सफलता के नशे में चूर होकर कहा कि ‘वह इस फिल्म को बनाकर उन्हें दे दें. डिस्ट्रीब्यूट करने में मदद कर देंगे.’ दिलीप कुमार की यह बात गुरु दत्त को नागवार गुजरी. उन्होंने गुस्से में दिलीप कुमार से कहा कि ‘मैं आपसे फिल्म का सौदा करने नहीं आया हूं.’

प्यासा मूवी में गुरु दत्त के अलावा वहीदा रहमान, माला सिन्हा, जॉनी वॉकर, लीला मिश्रा और सैय्यद रहमान खान जैसे एक्टर नजर आए थे. फिल्म का स्क्रीन प्ले, स्टोरी सब कुछ गुरुदत्त ने लिखा था. प्रोड्यूस भी गुरु दत्त ने किया था. म्यूजिक एसडी बर्मन का था. प्यासा फिल्म को बनाने का आइडिया’कशमकश’ नाम की कहानी से गुरु दत्त को आया था. 1947-48 के दौरान उन्होंने यह कहानी लिखी थी.

फिल्म की कहानी गीतकार साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर भी आधारित बताई जाती है. प्यासा फिल्म में वहीदा रहमान का ‘गुलाबो’ वाला कैरेक्टर असल जिंदगी से प्रेरित था. फिल्म के गीत बहुत मकबूल हुए थे. ये सभी गीत साहिर लुधियानवी ने लिखे थे. उन्होंने अपने कॉलेज के दौरान की असफल प्रेम कहानी का दर्द गीतों में पिरोया था. प्यासा उस दौर पर पहली ऐसी फिल्म थी जो कलात्मक होने के साथ-साथ कॉमर्शियली सुपरहिट थी.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मुहुर्त पर नहीं आया एक्टर, डायरेक्टर बन गया हीरो, बना डाली क्लासिक फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी