Last Updated:
अभिषेक बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नाम, तस्वीर और आवाज के दुरुपयोग पर रोक की मांग की है, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इसी तरह की याचिका लगाई थी.

उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि बिना उनकी अनुमति के इन सभी चीजों का उपयोग न किया जाए, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक फायदे के लिए कर रहे हैं.
याचिका में अभिषेक बच्चन ने स्पष्ट किया है कि उनकी छवि और आवाज का दुरुपयोग किया जा रहा है, और यह सब बिना किसी कानूनी अनुमति के किया जा रहा है.
छवि को पहुंचाया जा रहा नुकसान
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे वीडियो और कंटेंट सामने आए हैं, जो या तो पूरी तरह फर्जी हैं या एडिट किए गए हैं. इनमें से कुछ कंटेंट में उन्हें जानबूझकर विवादास्पद या आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है. इस याचिका के जरिए उन्होंने ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ की रक्षा की मांग की है.
बता दें कि ये अधिकार किसी भी व्यक्ति को यह तय करने का हक देते हैं कि उनके नाम, चेहरे, आवाज या किसी भी निजी पहचान का इस्तेमाल कैसे और किस उद्देश्य से किया जाए.
डीपफेक फोटोज धड़ल्ले से बनाई जा रही
अभिषेक की याचिका में यह भी कहा गया है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ रही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिससे न केवल उनकी छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि यह निजता के अधिकारों का भी गंभीर उल्लंघन है.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 10, 2025, 13:58 IST





