खेल » ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हाईकोर्ट, फेक कंटेंट ने चढ़ाया पारा, बोले- नाम का हुआ गलत इस्तेमाल

ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हाईकोर्ट, फेक कंटेंट ने चढ़ाया पारा, बोले- नाम का हुआ गलत इस्तेमाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अभिषेक बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नाम, तस्वीर और आवाज के दुरुपयोग पर रोक की मांग की है, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इसी तरह की याचिका लगाई थी.

ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हाईकोर्ट, फेक कंटेंट ने चढ़ाया पारा
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद अब उनके पति और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी अपनी पहचान, छवि और नाम के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अभिषेक ने याचिका दायर कर वेबसाइटों, यूट्यूब चैनलों और अन्य डिजिटल माध्यमों द्वारा उनके नाम, तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है.

उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि बिना उनकी अनुमति के इन सभी चीजों का उपयोग न किया जाए, क्योंकि इसका इस्तेमाल कई लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक फायदे के लिए कर रहे हैं.

अभिषेक बच्चन ने बताया कारण
याचिका में अभिषेक बच्चन ने स्पष्ट किया है कि उनकी छवि और आवाज का दुरुपयोग किया जा रहा है, और यह सब बिना किसी कानूनी अनुमति के किया जा रहा है.

छवि को पहुंचाया जा रहा नुकसान
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे वीडियो और कंटेंट सामने आए हैं, जो या तो पूरी तरह फर्जी हैं या एडिट किए गए हैं. इनमें से कुछ कंटेंट में उन्हें जानबूझकर विवादास्पद या आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है. इस याचिका के जरिए उन्होंने ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ की रक्षा की मांग की है.

क्या हैं अधिकार
बता दें कि ये अधिकार किसी भी व्यक्ति को यह तय करने का हक देते हैं कि उनके नाम, चेहरे, आवाज या किसी भी निजी पहचान का इस्तेमाल कैसे और किस उद्देश्य से किया जाए.

डीपफेक फोटोज धड़ल्ले से बनाई जा रही
अभिषेक की याचिका में यह भी कहा गया है कि डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ रही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाए जा रहे हैं, जिससे न केवल उनकी छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि यह निजता के अधिकारों का भी गंभीर उल्लंघन है.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हाईकोर्ट, फेक कंटेंट ने चढ़ाया पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी