Last Updated:
हिंदी सिनेमा की वो एक्ट्रेस, जो ‘डचेस ऑफ डिप्रेशन’ के नाम से जानी जाती थी. अपने टैलेंट और हार्ड वर्क के चलते उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई.जिस दौर में शादी के बाद करियर खत्म हो जाता था. उस दौर में वह…और पढ़ें
टैलेंट के दम पर बनाई पहचान लीला चिटनिस ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. वो उस वक्त एक्टिंग की दुनिया में आई थीं, जिस वक्त एक्टिंग में महिलाओं का आना सही नहीं माना जाता था. लीला चिटनिस ने हार नहीं मानी और अपने काम के दम पर इस मिथ को खत्म किया. इतना नाम कमाने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपना अंतिम समय गुमनामी में बिताया.
सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से थीं एक
महान अभिनेत्री लीला चिटनिस भारतीय सिनेमा के उस दौर का हिस्सा थीं, जब सिनेमा समाज में बदलाव लाने का एक नया माध्यम बन रहा था. वह अपने समय की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से एक थीं. अपने शांत और दमदार अभिनय के लिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उनके किरदारों में हमेशा वो भाव नजर आते थे, जो उस दौर में किसी एक्ट्रेस के लिए मुमकिन नहीं था. आज 9 सितंबर को उनका जन्मदिन है.

दिलीप कुमार संग भी किया काम
दिलीप कुमार-राज कपूर संग दी हिट
बता दें कि आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद एक एक्ट्रेस के करियर का दी एंड हो जाता है लेकिन लीला चिटनिस ने इसे साबित किया. मालूम हो कि लीला चिटनिस की शादी महज 15 से 16 की उम्र में होगई थी और फिर वे एक नहीं बल्कि 4- 4 बच्चों की मां बनी. इसके बाद वह वे पति से अलग हो गई. तलाक के बाद लीला चिटनिस ने बच्चों का पेट पालने के लिए एक्टिंग करियर को चुना और वह हीरोइन बन गईं. उनकी जिदंगी में काफी दर्द थे. अपने आखिरी समय में वह अमेरिका के एक वृद्धाश्रम में रहीं, वो अपने देश से दूर गुमनामी के अंधेरे में दूर अकेले ही मर गईं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 09, 2025, 07:01 IST





