खेल » 4 बच्चों की मां बनने के बाद बनी हीरोइन, दर्द भरी रही असल जिंदगी, दिलीप कुमार-राज कपूर संग हिट दे चुकी एक्ट्रेस

4 बच्चों की मां बनने के बाद बनी हीरोइन, दर्द भरी रही असल जिंदगी, दिलीप कुमार-राज कपूर संग हिट दे चुकी एक्ट्रेस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की वो एक्ट्रेस, जो ‘डचेस ऑफ डिप्रेशन’ के नाम से जानी जाती थी. अपने टैलेंट और हार्ड वर्क के चलते उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई.जिस दौर में शादी के बाद करियर खत्म हो जाता था. उस दौर में वह…और पढ़ें

4 बच्चों की मां बनने के बाद बनी हीरोइन, दर्द भरी रही असल जिंदगीटैलेंट के दम पर बनाई पहचान
नई दिल्ली. सिनेमाई दुनिया की वो अदाकार, जो आंखों से ही फैंस को घायल कर देती थीं. उनकी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक ना सिर्फ लोग दीवाने थे, बल्कि मेकर्स भी उन पर दिल हार बैठते थे. वो टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं लीला चिटनिस थीं. हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस,जिसकी असल जिदगी दर्द से भरी थी.

लीला चिटनिस ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. वो उस वक्त एक्टिंग की दुनिया में आई थीं, जिस वक्त एक्टिंग में महिलाओं का आना सही नहीं माना जाता था. लीला चिटनिस ने हार नहीं मानी और अपने काम के दम पर इस मिथ को खत्म किया. इतना नाम कमाने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपना अंतिम समय गुमनामी में बिताया.

Bigg Boss 19: घरवालों ने सुनाई कुनिका को खरी खोटी, मृदुल को हुई जलन, अभिषेक की 1 गलती ने तोड़ दिया आवेज का दिल

सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से थीं एक

महान अभिनेत्री लीला चिटनिस भारतीय सिनेमा के उस दौर का हिस्सा थीं, जब सिनेमा समाज में बदलाव लाने का एक नया माध्यम बन रहा था. वह अपने समय की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस में से एक थीं. अपने शांत और दमदार अभिनय के लिए दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. उनके किरदारों में हमेशा वो भाव नजर आते थे, जो उस दौर में किसी एक्ट्रेस के लिए मुमकिन नहीं था. आज 9 सितंबर को उनका जन्मदिन है.

दिलीप कुमार संग भी किया काम

दिलीप कुमार-राज कपूर संग दी हिट

लीला चिटनिस को एक समय के बाद मां के किरदार मिलने लगे.उन्होंने राज कपूर के साथ फिल्म ‘आवारा’ में काम किया था. इसके अलावा दिलीप कुमार के साथ ‘गंगा-जमना’ और देवानंद के साथ ‘गाइड’ जैसी फिल्मों में काम किया.इसके अलावा ‘काला बाजार’ जैसी फिल्मों में वो मां के रोल में नजर आईं. वह हर बार कभी सख्त, कभी टूटी हुई, कभी संघर्षशील. उन्होंने मां के किरदार को महज त्याग की प्रतिमा नहीं, एक जिंदा इंसान की तरह पेश किया.

बता दें कि आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद एक एक्ट्रेस के करियर का दी एंड हो जाता है लेकिन लीला चिटनिस ने इसे साबित किया. मालूम हो कि लीला चिटनिस की शादी महज 15 से 16 की उम्र में होगई थी और फिर वे एक नहीं बल्कि 4- 4 बच्चों की मां बनी. इसके बाद वह वे पति से अलग हो गई. तलाक के बाद लीला चिटनिस ने बच्चों का पेट पालने के लिए एक्टिंग करियर को चुना और वह हीरोइन बन गईं. उनकी जिदंगी में काफी दर्द थे. अपने आखिरी समय में वह अमेरिका के एक वृद्धाश्रम में रहीं, वो अपने देश से दूर गुमनामी के अंधेरे में दूर अकेले ही मर गईं.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

4 बच्चों की मां बनने के बाद बनी हीरोइन, दर्द भरी रही असल जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी