दरअसल, सोमवार (9 सितंबर) की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खबरें वायरल हो गईं कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया. इनमें दावा किया गया कि काजल अग्रवाल एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उनकी मौत हो गई है. यह खबर इतनी तेजी से फैली कि #KajalAggarwal ट्रेंड करने लगा और उनके फैंस बेहद परेशान हो गए. काजल ने तुरंत इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
काजल ने दिया जवाब
उन्होंने लिखा, ‘मैंने कुछ बिना सबूत वाली खबरें देखी हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मैं एक दुर्घटना में घायल हो गई हूं और अब इस दुनिया में नहीं हूं! सच कहूं तो, यह काफी अजीब है क्योंकि यह बिल्कुल गलत है. भगवान की कृपा से, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक, सुरक्षित और बहुत अच्छी हूं. मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर यकीन न करें और न ही इसे आगे बढ़ाएं. आइए हम सकारात्मकता और सच्चाई पर अपनी ऊर्जा केंद्रित करें.’

काजल का पोस्ट.
मैं अभी बिजी हूं…’
मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं काजल
हाल ही में, काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस जर्नी की फोटोज शेयर कीं और लिखा, ‘मालदीव: मेरा बार-बार लौटने वाला प्यार’ हर महीने यहां आना मुझे हमेशा अच्छा लगता हैय इसकी अनंत सुंदरता, चमक और सूर्यास्त, जो प्रकृति का सबसे खूबसूरत रनवे लगते हैं, हर बार मेरा दिल जीत लेते हैं.’
काजल का वर्कफ्रंट
काजल अग्रवाल ने हाल ही में विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में काम किया है. इसके अलावा, वह सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ बॉलीवुड फिल्म सिकंदर में नजर आईं. उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट कमल हासन के साथ ‘इंडियन 3’ है. इसके साथ ही, वह नितेश तिवारी की दो भागों में बनने वाली महाकाव्य फिल्म ‘रामायणम्’ का हिस्सा हैं. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में काजल, यश के साथ ‘मंदोदरी’ की भूमिका में नजर आएंगी, जो रावण की पत्नी का किरदार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं





