खेल » क्या सड़क हादसे में काजल अग्रवाल का हुआ निधन? खबरों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- भगवान की कृपा से…

क्या सड़क हादसे में काजल अग्रवाल का हुआ निधन? खबरों से परेशान हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- भगवान की कृपा से…

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. साउथ और बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा दिखाने वाली काजल अग्रवाल का क्या निधन हो गया? सोशल मीडिया ये खबरें आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. कुछ असत्यापित खबरों में दावा किया गया कि काजल का सड़क हादसे में निधन हो गया है. खबरों के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया और अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

दरअसल, सोमवार (9 सितंबर) की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खबरें वायरल हो गईं कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया. इनमें दावा किया गया कि काजल अग्रवाल एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उनकी मौत हो गई है. यह खबर इतनी तेजी से फैली कि #KajalAggarwal ट्रेंड करने लगा और उनके फैंस बेहद परेशान हो गए. काजल ने तुरंत इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

काजल ने दिया जवाब

इन अफवाहों के बीच काजल अग्रवाल ने खुद आगे आकर इन खबरों का खंडन किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज और X (ट्विटर) अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा, ‘मैंने कुछ बिना सबूत वाली खबरें देखी हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि मैं एक दुर्घटना में घायल हो गई हूं और अब इस दुनिया में नहीं हूं! सच कहूं तो, यह काफी अजीब है क्योंकि यह बिल्कुल गलत है. भगवान की कृपा से, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक, सुरक्षित और बहुत अच्छी हूं. मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर यकीन न करें और न ही इसे आगे बढ़ाएं. आइए हम सकारात्मकता और सच्चाई पर अपनी ऊर्जा केंद्रित करें.’

Kajal Aggarwal, Kajal Aggarwal death news, Kajal Aggarwal death rumours,  Kajal Aggarwal shuts down her death rumours, Did Kajal Aggarwal die in a road accident, Kajal Aggarwal took to social media to reassure her fans about her safety,  काजल अग्रवाल ,  क्या काजल अग्रवाल का सड़क हादसे में हुआ निधन, काजल अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी
काजल का पोस्ट.

मैं अभी बिजी हूं…’

इसके अलावा, जब ईटाइम्स ने काजल से इस बारे में संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी बिजी हूं, बाद में आपसे बात करूंगी.’ यह बयान भी इस बात का सबूत था कि एक्ट्रेस पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मालदीव में छुट्टियां मना रही थीं काजल

हाल ही में, काजल अपने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस जर्नी की फोटोज शेयर कीं और लिखा, ‘मालदीव: मेरा बार-बार लौटने वाला प्यार’ हर महीने यहां आना मुझे हमेशा अच्छा लगता हैय इसकी अनंत सुंदरता, चमक और सूर्यास्त, जो प्रकृति का सबसे खूबसूरत रनवे लगते हैं, हर बार मेरा दिल जीत लेते हैं.’

काजल का वर्कफ्रंट

काजल अग्रवाल ने हाल ही में विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में काम किया है. इसके अलावा, वह सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ बॉलीवुड फिल्म सिकंदर में नजर आईं. उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट कमल हासन के साथ ‘इंडियन 3’ है. इसके साथ ही, वह नितेश तिवारी की दो भागों में बनने वाली महाकाव्य फिल्म ‘रामायणम्’ का हिस्सा हैं. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में काजल, यश के साथ ‘मंदोदरी’ की भूमिका में नजर आएंगी, जो रावण की पत्नी का किरदार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी