Last Updated:
ऋत्विक भौमिक को वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ से पहचान मिली थी. एक्टर पर बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं. वो फिल्म अभूतपूर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे. ये फिल्म 90 के दशक के आगरा में सेट रोम-हॉर-कॉम हॉरर है…और पढ़ें
रित्विक भौमिक बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म की कहानी 90 के दशक के आगरा में सेट की गई है. यहां छोटे शहर की सादगी, पहली मोहब्बत की मासूमियत और एक अनोखा अलौकिक ट्विस्ट देखने को मिलेगा. संगीत भी फिल्म का अहम हिस्सा होगा, जो 90 के दशक की यादें ताजा करेगा और दर्शकों को नॉस्टैल्जिक कर देगा.
सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू के लिए उत्साहित हैं एक्टर
आगरा में होगी शूटिंग
फिल्म की निर्माता ख्याति मदान ने इस बारे में कहा, ‘अभूतपूर्व मेरे दिल के बेहद करीब है. 90 के दशक का आगरा, जहां प्यार सच्चा और मासूम था. इस फिल्म में रोमांस, ह्यूमर, नॉस्टैल्जिया और थोड़ा सा सुपरनैचुरल टच है. यह बड़े पर्दे पर एक खास अनुभव देने वाली फिल्म होगी. ऋत्विक का हमारे साथ डेब्यू इसे और भी खास बनाता है.’
अभूतपूर्व के डायरेक्शन और प्रोडक्शन की कमान नॉट आउट एंटरटेनमेंट और सुमित कुमार मिश्रा ने संभाली है. फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होगी. ऋत्विक भौमिक की लोकप्रियता बंदिश बैंडिट्स से शुरू हुई और उसके बाद उन्होंने द व्हिसलब्लोअर, मॉडर्न लव मुंबई और मजा मा जैसी ओटीटी फिल्मों और शोज़ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया. अब उनका यह थिएट्रिकल डेब्यू उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 06, 2025, 14:41 IST





