खेल » ऋत्विक भौमिक की पहली फिल्म Abhootpurva का थिएटर डेब्यू

ऋत्विक भौमिक की पहली फिल्म Abhootpurva का थिएटर डेब्यू

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ऋत्विक भौमिक को वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ से पहचान मिली थी. एक्टर पर बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं. वो फिल्म अभूतपूर्व से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे. ये फिल्म 90 के दशक के आगरा में सेट रोम-हॉर-कॉम हॉरर है…और पढ़ें

'बंदिश बैंडिट्स’ फेम ऋत्विक भौमिक OTT के बाद फिल्मों में जमाएंगे धाकरित्विक भौमिक बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली.  ओटीटी पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाले ऋत्विक भौमिक अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं. बंदिश बैंडिट्स से मशहूर हुए ऋत्विक फिल्मों में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म -‘अभूतपूर्व’ (Abhootpurva), जिसका मतलब है – “जिसका कोई उदाहरण न हो.” यह फिल्म एक अनोखी रोम-हॉर-कॉम (Rom-Hor-Com) है, जिसमें रोमांस, हॉरर और कॉमेडी तीनों का जबरदस्त तड़का मिलेगा.

फिल्म की कहानी 90 के दशक के आगरा में सेट की गई है. यहां छोटे शहर की सादगी, पहली मोहब्बत की मासूमियत और एक अनोखा अलौकिक ट्विस्ट देखने को मिलेगा. संगीत भी फिल्म का अहम हिस्सा होगा, जो 90 के दशक की यादें ताजा करेगा और दर्शकों को नॉस्टैल्जिक कर देगा.

सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू के लिए उत्साहित हैं एक्टर

ऋत्विक भौमिक ने अपनी पहली फिल्म के बारे में अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, ‘यह स्क्रिप्ट पहली बार सुनते ही मेरे दिल को छू गई थी. यह मेरे साथ हर समय रहती है, जैसे कोई खूबसूरत सपना. इसमें प्यार, मासूमियत और ऐसी भावनाएं हैं जो लंबे समय तक याद रहती हैं. यह बिल्कुल वही कहानी है जिसका हिस्सा बनने का मैंने हमेशा सपना देखा था.’

आगरा में होगी शूटिंग

फिल्म की निर्माता ख्याति मदान ने इस बारे में कहा, ‘अभूतपूर्व मेरे दिल के बेहद करीब है. 90 के दशक का आगरा, जहां प्यार सच्चा और मासूम था. इस फिल्म में रोमांस, ह्यूमर, नॉस्टैल्जिया और थोड़ा सा सुपरनैचुरल टच है. यह बड़े पर्दे पर एक खास अनुभव देने वाली फिल्म होगी. ऋत्विक का हमारे साथ डेब्यू इसे और भी खास बनाता है.’

अभूतपूर्व के डायरेक्शन और प्रोडक्शन की कमान नॉट आउट एंटरटेनमेंट और सुमित कुमार मिश्रा ने संभाली है. फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होगी. ऋत्विक भौमिक की लोकप्रियता बंदिश बैंडिट्स से शुरू हुई और उसके बाद उन्होंने द व्हिसलब्लोअर, मॉडर्न लव मुंबई और मजा मा जैसी ओटीटी फिल्मों और शोज़ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया. अब उनका यह थिएट्रिकल डेब्यू उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘बंदिश बैंडिट्स’ फेम ऋत्विक भौमिक OTT के बाद फिल्मों में जमाएंगे धाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी