विदेश » F16 Jet VS US Navy: Venezuela F16 Jets Fly Over US Navy Ship in Caribbean Trump Warns of More Strikes-

F16 Jet VS US Navy: Venezuela F16 Jets Fly Over US Navy Ship in Caribbean Trump Warns of More Strikes-

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

US VS Venezuela: वेनेजुएला के F-16 जेट्स ने अमेरिकी युद्धपोत के ऊपर उड़ान भरी. अमेरिका ने इसे भड़काऊ कदम बताया और चेतावनी दी. इससे पहले ड्रग्स से जुड़ी एक नाव पर अमेरिकी हमले में 11 लोग मारे गए थे. ट्रंप ने कहा…और पढ़ें

अमेरिका ने डराने के लिए भेजा था जंगी जहाज, वेनेजुएला ने पलट कर F-16 उड़ा दियावेनेजुएला ने अमेरिकी जहाज के पास भेजे फाइटर जेट.
कैरेबियन सागर इन दिनों अंतरराष्ट्रीय तनाव का नया केंद्र बन गया है. ट्रंप ने वेनेजुएला को डराने के लिए अपने जंगी जहाज भेजे थे, लेकिन अब वेनेजुएला ने पलटवार करते हुए अमेरिका को आंख दिखाई है. गुरुवार को वेनेज़ुएला के दो F-16 लड़ाकू विमान अमेरिकी नेवी के एक विध्वंसक युद्धपोत के बेहद पास से उड़ान भर गए. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के मुताबिक यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और इसे ‘बेहद उकसाने वाली कार्रवाई’ बताया गया. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये जेट्स USS जेसन डनहम के ऊपर से गुजरे. यह जहाज कैरेबियन में तैनात अमेरिकी बेड़े का हिस्सा है, जिसमें कुल सात युद्धपोत और 4,500 से ज्यादा सैनिक व मरीन मौजूद हैं.

पेंटागन ने बयान जारी कर कहा, ‘आज मादुरो शासन के दो सैन्य विमान अमेरिकी नौसैनिक जहाज के पास से गुजरे. यह कदम बेहद खतरनाक और भड़काऊ है.’ अमेरिका ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वेनेजुएला की सरकार किसी भी तरह से उसके ड्रग्स विरोधी और आतंकवाद-रोधी अभियान में दखल न दे. बयान में यहां तक कहा गया कि ‘मादुरो शासन वास्तव में एक नशा-तस्करी कार्टेल की तरह काम कर रहा है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए अमेरिकी सेना अब और भी आक्रामक रवैया अपनाएगी. ट्रंप ने चेतावनी दी- ‘अमेरिका के लोगों को जहर देना अब बंद होगा. यह जंग जारी रहेगी.’

11 लोगों की मौत से बढ़ा विवाद

तनाव सिर्फ इस घटना से ही नहीं बढ़ा है. दो दिन पहले अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला की एक नाव पर हवाई हमला कर दिया था. उस नाव पर मौजूद 11 लोग मारे गए. अमेरिका का दावा है कि यह जहाज ट्रेन डे अरागुआ (TDA) नामक गैंग के लिए ड्रग्स ले जा रहा था. इस संगठन को हाल ही में वॉशिंगटन ने आतंकवादी घोषित किया है. हालांकि, इस हमले को लेकर कई कानूनी सवाल उठ रहे हैं. विशेषज्ञ कह रहे हैं कि नाव को जब्त कर सवार लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए था, न कि उन्हें मार गिराना. आलोचकों का कहना है कि यह तरीका आतंकवादियों पर की जाने वाली कार्रवाई जैसा है, जो सामान्य ड्रग्स मामलों में बेहद असामान्य है.

क्या कह रहा है अमेरिका?

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले का बचाव किया और कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ड्रग्स अमेरिका के लोगों को जहर दे रहे हैं. हम इसे रोकने के लिए हर कदम उठाएंगे. वहीं, अमेरिकी विपक्ष ने इसे ट्रंप का ‘गैरकानूनी कदम’ करार दिया. डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर ने बयान जारी कर कहा- ‘कांग्रेस ने न तो वेनेज़ुएला पर और न ही TDA पर युद्ध की अनुमति दी है. सिर्फ किसी संगठन को आतंकवादी घोषित कर देना राष्ट्रपति को युद्ध छेड़ने का अधिकार नहीं देता.’

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

अमेरिका ने डराने के लिए भेजा था जंगी जहाज, वेनेजुएला ने पलट कर F-16 उड़ा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी