खेल » सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा मार्केट प्राइज से ज्यादा दी फीस

सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा मार्केट प्राइज से ज्यादा दी फीस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


सलमान खान के भाई सोहेल खान ने परिवार को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी सुपरस्टार भाई का फायदा नहीं उठाया है. हमेशा मार्केट के हिसाब से फीस का भुगतान किया है.

सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा...
हाल में ही वर्ल्ड पैडल लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा खान परिवार नजर आया. सलमान खान, सलीम खान, दोनों भाई से लेकर अन्य सदस्य तक. वर्ल्ड पैडल लीग में सोहेल खान की भी टीम है. उन्हीं को सपोर्ट करने के लिए पूरी फैमिली साथ आईं. इस दौरान सोहेल खान ने सलमान खान के साथ काम करने पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि जब जब उन्होंने भाई को अपनी फिल्म में कास्ट किया है तो उन्होंने कभी सुपरस्टार भाई का फायदा नहीं उठाया. बल्कि हमेशा फीस पे की है.

कहने को सोहेल खान और सलमान खान का खून का रिश्ता है. मगर कामकाज के मामले में वह दोनों ही काफी प्रोफेशनल हैं. सलमान ने अपने दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ कई फिल्मों में काम किया है. मगर इस बार सोहेल ने बताया कि वह जब भी सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट करते हैं तो काफी प्रोफेनल रहते हैं.

परिवार हो एक आर्मी की तरह
सोहेल खान ने कहा, आज के समय में परिवार को एक आर्मी की तरह होना चाहिए. परिवार के सदस्यों की एकता बहुत जरूरी होती है. जितने सदस्य आपकी आर्मी में होंगे आप उतने ही मजबूत होंगे. आपके खून से ज्यादा कुछ मजबूत नहीं होता है.

सलमान खान के भाई होने का नहीं उठाया कभी फायदा
इस बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने फिल्मों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने ये स्वीकार किया कि परिवार में चार बर्तन होते हैं तो खटकते ही हैं मगर गलतफहमियों को दूर कर लेना चाहिए. सोहेल खान के शब्दों में पढ़िए :

जिनसे आप प्यार करते हैं और आपके भाई-बहन के साथ गलतफहमी होना लाजिमी हैं. हम अक्सर उनका फायदा भी उठाते हैं. मगर मेरे परिवार ने हमेशा सिखाया है कि कभी भी परिवार है तो भाइयों का फायदा नहीं उठाना चाहिए. अगर सलमान खान का मार्केट प्राइज एक करोड़ है. वह हमारे प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं तो हम उन्हें एक-डेढ़ करोड़ पक्का पे करेंगे या इससे भी ज्यादा. कभी भी किसी का फायदा मत उठाओ और परिवार की रिस्पेक्ट करो.

परिवार की एकता पर भी बोले
सोहेल खान ने इस बातचीत में अपने परिवार की एकता को लेकर कहा कि वह आज के समय में ऐसे कई खानदानों को देखते हैं जो दूर दूर रहते हैं. मगर वह शुक्रगुजार हैं कि उनके परिवार में खूब एकता है. कोई भी शख्स आपस में तू कहकर भी बात नहीं करता है. कोई भी कार्यक्रम हो या कोई भी मौका हमेशा वह सब साथ में एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहते हैं.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सगे भाई होकर भी सलमान खान का नहीं उठाया फायदा, सोहेल खान बोले- हमेशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी