Last Updated:
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने परिवार को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी सुपरस्टार भाई का फायदा नहीं उठाया है. हमेशा मार्केट के हिसाब से फीस का भुगतान किया है.

कहने को सोहेल खान और सलमान खान का खून का रिश्ता है. मगर कामकाज के मामले में वह दोनों ही काफी प्रोफेशनल हैं. सलमान ने अपने दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ कई फिल्मों में काम किया है. मगर इस बार सोहेल ने बताया कि वह जब भी सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट करते हैं तो काफी प्रोफेनल रहते हैं.
सोहेल खान ने कहा, आज के समय में परिवार को एक आर्मी की तरह होना चाहिए. परिवार के सदस्यों की एकता बहुत जरूरी होती है. जितने सदस्य आपकी आर्मी में होंगे आप उतने ही मजबूत होंगे. आपके खून से ज्यादा कुछ मजबूत नहीं होता है.
सलमान खान के भाई होने का नहीं उठाया कभी फायदा
इस बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने फिल्मों को लेकर भी बातचीत की. उन्होंने ये स्वीकार किया कि परिवार में चार बर्तन होते हैं तो खटकते ही हैं मगर गलतफहमियों को दूर कर लेना चाहिए. सोहेल खान के शब्दों में पढ़िए :
जिनसे आप प्यार करते हैं और आपके भाई-बहन के साथ गलतफहमी होना लाजिमी हैं. हम अक्सर उनका फायदा भी उठाते हैं. मगर मेरे परिवार ने हमेशा सिखाया है कि कभी भी परिवार है तो भाइयों का फायदा नहीं उठाना चाहिए. अगर सलमान खान का मार्केट प्राइज एक करोड़ है. वह हमारे प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं तो हम उन्हें एक-डेढ़ करोड़ पक्का पे करेंगे या इससे भी ज्यादा. कभी भी किसी का फायदा मत उठाओ और परिवार की रिस्पेक्ट करो.
परिवार की एकता पर भी बोले
सोहेल खान ने इस बातचीत में अपने परिवार की एकता को लेकर कहा कि वह आज के समय में ऐसे कई खानदानों को देखते हैं जो दूर दूर रहते हैं. मगर वह शुक्रगुजार हैं कि उनके परिवार में खूब एकता है. कोई भी शख्स आपस में तू कहकर भी बात नहीं करता है. कोई भी कार्यक्रम हो या कोई भी मौका हमेशा वह सब साथ में एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहते हैं.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 01, 2025, 13:13 IST





