Last Updated:
फिल्मों का पहला महानायक जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 10 सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. एक ही एक्ट्रेस के साथ उन्होंने 30 फिल्मों में काम किया जिनमें से 29 हिट रही थीं. महानायिका सुचित्रा सेन के साथ उनका बेहद अनोखा र…और पढ़ें
अमिताभ बच्चन को भी महानायक कहा जाता है. 3 सितंबर को महानायक उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 1926 में कोलकाता के साधारण से परिवार में हुआ था. कला और अभिनय के प्रति उनका बचपन से ही रुझान था. वो बंगाली परिवार में जन्में थे जहां उन्हें बचपन से ही ऐसा माहौल मिला कि उनकी आर्ट और थिएटर के प्रति दिलचस्पी उतपन्न होने लगी थी.

उत्तम कुमार का शुरुआती सफर संघर्ष भरा था.
सपनों के लिए कुर्बान कर दी थी नौकरी

उत्तर कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 को कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में हुआ था.
बैक-टू-बैक फ्लॉप के बाद मिला ‘फ्लॉप जनरल मास्टर’ का टैग
उन्होंने लगातार एक के बाद एक इतनी फ्लॉप फिल्में दी कि उनका दूसरा नाम ही ‘फ्लॉप जनरल मास्टर’ पड़ गया था. कमर्शियल सक्सेस ही इस जिल्लत से छुटकारा पाने का उत्तम कुमार के पास इकलौता रास्ता था. लगातार सात फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगाने के बाद उत्तम कुमार ने दमदार वापसी की. उनकी किस्मत का सिक्का ऐसा पलटा कि फ्लॉप स्टार उत्तम साहब ने एक के बाद एक 10 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ आलोचकों की बोलती बंद करा दी.
सुचित्रा सेन का साथ मिलते ही चमक उठी थी किस्मत

उत्तम कुमार की फिल्में.
उत्तम कुमार के नाम है स्टेशन
महानायक उत्तम कुमार ने हिंदी फिल्मों के साथ ही बंगाली सिनेमा में भी अतुल्नीय योगदान दिया था. सिनेमा और कला के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करते हुए कोलकाता में उनके नाम का मेट्रो स्टेशन है. टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर महानायक उत्तम कुमार रखा गया है.
नहीं जानते होंगे उत्तम कुमार का असली नाम
2 बार रचाई थी शादी
उत्तम कुमार की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने 2 बार शादी की थी. एक्टर पहली बार गौरी चटर्जी के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे. दूसरी बार उन्होंने दिग्गज बंगाली अदाकारा सुप्रिया देवी से शादी की थी. वो अपने बाद अपने बेटे गौतम चटर्जी को छोड़ गए हैं. गौतम एक्टर की पहली पत्नी गौरी के बेटे हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 02, 2025, 13:20 IST





