खेल » अमिताभ बच्चन नहीं, ये है देश का पहला महानायक, जिसके नाम पर है बड़ा मेट्रो स्टेशन, 1 ही हसीना संग दी 29 सुपरहिट

अमिताभ बच्चन नहीं, ये है देश का पहला महानायक, जिसके नाम पर है बड़ा मेट्रो स्टेशन, 1 ही हसीना संग दी 29 सुपरहिट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्मों का पहला महानायक जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 10 सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. एक ही एक्ट्रेस के साथ उन्होंने 30 फिल्मों में काम किया जिनमें से 29 हिट रही थीं. महानायिका सुचित्रा सेन के साथ उनका बेहद अनोखा र…और पढ़ें

अमिताभ बच्चन नहीं, ये है देश का पहला महानायक, जिसके नाम पर है मेट्रो स्टेशनअमिताभ बच्चन को भी महानायक कहा जाता है.
नई दिल्ली.  अमिताभ बच्चन को आज बॉलीवुड का महानायक, सदी का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. बिग बी ने दशकों लंबे करियर के दौरान कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. अमिताभ के फिल्मों में कदम रखने से सालों पहले एक सुपरस्टार ऐसा था जिसे सबसे पहले महानायक का उपनाम मिला था. ये अभिनेता बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहलाते हैं. इनका प्रभाव और स्टारडम ऐसा था कि उनके नाम पर मेट्रो स्टेशन भी है. आज यहां जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वो महानायक उत्तम कुमार हैं.

3 सितंबर को महानायक उत्तम कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है. उनका जन्म 1926 में कोलकाता के साधारण से परिवार में हुआ था. कला और अभिनय के प्रति उनका बचपन से ही रुझान था. वो बंगाली परिवार में जन्में थे जहां उन्हें बचपन से ही ऐसा माहौल मिला कि उनकी आर्ट और थिएटर के प्रति दिलचस्पी उतपन्न होने लगी थी.

Uttam Kumar
उत्तम कुमार का शुरुआती सफर संघर्ष भरा था.

सपनों के लिए कुर्बान कर दी थी नौकरी

महानायक घर चलाने के लिए क्लर्क की नौकरी करते थे, लेकिन उन्होंने अभिनय के प्रति अपने झुकाव को कभी खत्म नहीं होने दिया. एक्टिंग के प्रति उनका कुछ ऐसा जुनून था कि वो दिन में क्लर्क की नौकरी और शाम को थिएटर्स किया करता था. अपनी जुनूनियत के चलते एक्टर ने एक दिन सबकुछ ताक पर रखते हुए फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उनकी शुरुआत आसान नहीं थी. आज हिंदी और बंगाली सिनेमा के धरोहर माने जाने वाले उत्तम कुमार को एक समय पर फ्लॉप कलाकार कहा जाता था.

Uttam Kumar
उत्तर कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 को कोलकाता के अहिरीटोला इलाके में हुआ था.

बैक-टू-बैक फ्लॉप के बाद मिला ‘फ्लॉप जनरल मास्टर’ का टैग

उन्होंने लगातार एक के बाद एक इतनी फ्लॉप फिल्में दी कि उनका दूसरा नाम ही ‘फ्लॉप जनरल मास्टर’ पड़ गया था. कमर्शियल सक्सेस ही इस जिल्लत से छुटकारा पाने का उत्तम कुमार के पास इकलौता रास्ता था. लगातार सात फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगाने के बाद उत्तम कुमार ने दमदार वापसी की. उनकी किस्मत का सिक्का ऐसा पलटा कि फ्लॉप स्टार उत्तम साहब ने एक के बाद एक 10 सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ आलोचकों की बोलती बंद करा दी.

सुचित्रा सेन का साथ मिलते ही चमक उठी थी किस्मत

1952 में आई फिल्म ‘बासु परिवार’ उत्तम कुमार के करियर की पहली हिट थी. इस बंगाली फिल्म से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा था. लेकिन उनको असल पहचान साल 1953 में आई फिल्म ‘Sharey Chuattor’ से मिली. वो एक्ट्रेस सुचित्रा सेन को अपनी किस्मत की चाबी मानते थे. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र भी किया था कि अगर सुचित्रा सेन से उनकी मुलाकात नहीं होती, तो शायद वो कभी महानायक नहीं बन पाते. एक्टर ने सुचित्रा सेन के साथ 30 फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था जिनमें से 29 फिल्में हिट रही थीं.

Uttam Kumar Death Anniversary
उत्तम कुमार की फिल्में.

उत्तम कुमार के नाम है स्टेशन

महानायक उत्तम कुमार ने हिंदी फिल्मों के साथ ही बंगाली सिनेमा में भी अतुल्नीय योगदान दिया था. सिनेमा और कला के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करते हुए कोलकाता में उनके नाम का मेट्रो स्टेशन है. टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर महानायक उत्तम कुमार रखा गया है.

नहीं जानते होंगे उत्तम कुमार का असली नाम

एक्टर की फिल्मों के फैन भी शायद उनके असली नाम से वाकिफ नहीं होंगे. उत्तम कुमार और महानायक के उपनाम से मशहूर अभिनेता का असली नाम अरुण कुमार चटोपाध्याय था. पर्दे पर वो उत्तम कुमार के नाम से मशहूर हुए.

2 बार रचाई थी शादी

उत्तम कुमार की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने 2 बार शादी की थी. एक्टर पहली बार गौरी चटर्जी के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे. दूसरी बार उन्होंने दिग्गज बंगाली अदाकारा सुप्रिया देवी से शादी की थी. वो अपने बाद अपने बेटे गौतम चटर्जी को छोड़ गए हैं. गौतम एक्टर की पहली पत्नी गौरी के बेटे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमिताभ बच्चन नहीं, ये है देश का पहला महानायक, जिसके नाम पर है मेट्रो स्टेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी