Last Updated:
Multibagger Stock : सियान एग्रो का शेयर 5-दिन से लेकर 200-दिन तक के सभी सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है. पिछले पंद्रह कारोबारी सत्रों से इस शेयर में तेजी है.
लंबी अवधि की रैली ने इसे निवेशकों के लिए मल्टीबैगर बना दिया है.सोमवार को लगभग 1.38 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो दो हफ्तों के औसत 38,000 शेयरों से कई गुना ज्यादा है. इस दौरान कुल टर्नओवर 10.69 करोड़ रुपये रहा, जिससे कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,164.29 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के शेयर में तेजी को देखते हुए बीएसई ने इसे लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेज़र (ASM: स्टेज 4) के तहत रखा है ताकि निवेशक सावधानी बरत सकें. इसके बावजूद बाजार में इस शेयर को लेकर भरोस लगातार मजबत होता जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में बीएसई को जानकारी दी थी कि उसका बोर्ड 2 सितंबर 2025 को बैठक करेगा.
सियान एग्रो की यह शानदार छलांग निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है कि मजबूत बुनियादी ढांचे और आक्रामक विस्तार योजनाओं वाली कंपनियों में निवेश लंबे समय तक बेहतरीन रिटर्न दे सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 01, 2025, 13:36 IST





