Last Updated:
जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से प्यार से किया और उन्हीं से शादी रचाई. मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि बिग बी से पहले जया किसी और हीरो के प्यार में दीवानी थीं. यह खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही किया था.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक को दिल दे बैठी थीं जया बच्चन.जया बच्चन जिनके प्यार में दीवानी थी, वह कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र हैं. एक बार एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार को उनकी पत्नी हेमा मालिनी के सामने ही कबूल किया था. जी हां, आपने सही पढ़ा. यह उस वक्त हुआ जब जया बच्चन और हेमा मालिनी कॉफी विद करण शो में एक साथ नजर आई थीं.
धर्मेंद्र से प्यार करती थीं जया बच्चन
धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार को कबूल करते हुए जया बच्चन ने उन्हें एकग्रीक गॉड बताया था. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे बसंती (शोले में हेमा मालिनी का किरदार) का रोल करना चाहिए था, क्योंकि मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी. जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं इतनी नर्वस हो गई कि समझ ही नहीं आया क्या करूं. वहां एक बेहद शानदार दिखने वाले इंसान थे. उन्होंने व्हाइट पैंट और शूज पहने हुए थे और बिल्कुल ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे.’
पहली हिंदी मूवी में धर्मेंद्र के साथ किया काम

पहली हिंदी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जया बच्चन ने किया काम.
धर्मेंद्र ने की थी जया बच्चन की तारीफ
कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर की झलक दिखाई है, जिसमें जया बच्चन भी नजर आईं. दोनों ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में साथ काम किया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. फोटो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘गुड्डी, हमेशा मेरी प्यारी गुड्डी रहेंगी. वह एक वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट हैं और हमेशा मेरी तारीफ करती हैं. गुड्डी से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक.’ उनकी फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया.
August 25, 2025, 11:50 IST





