खेल » अमिताभ बच्चन नहीं, ये हीरो था जया बच्चन का पहला प्यार, कैमरे के सामने कुबूल किया था अपना इश्क

अमिताभ बच्चन नहीं, ये हीरो था जया बच्चन का पहला प्यार, कैमरे के सामने कुबूल किया था अपना इश्क

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से प्यार से किया और उन्हीं से शादी रचाई. मगर बहुत कम लोगों को पता होगा कि बिग बी से पहले जया किसी और हीरो के प्यार में दीवानी थीं. यह खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ही किया था.

अमिताभ नहीं, ये हीरो था जया का पहला प्यार, सरेआम कुबूल किया था अपना इश्कबॉलीवुड के हैंडसम हंक को दिल दे बैठी थीं जया बच्चन.
नई दिल्ली. जया बच्चन अपने दौर की टॉप हीरोइनों में से एक रही हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में सत्यजित रे की बंगाली फिल्म ‘महानगर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. आठ साल बाद जया ने ऋषिकेश मुखर्जी की ‘गुड्डी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन से प्यार किया और उन्हीं से शादी रचाई. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि जया बच्चन का शुरुआत में किसी दूसरे हीरो पर क्रश था.

जया बच्चन जिनके प्यार में दीवानी थी, वह कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र हैं. एक बार एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार को उनकी पत्नी हेमा मालिनी के सामने ही कबूल किया था. जी हां, आपने सही पढ़ा. यह उस वक्त हुआ जब जया बच्चन और हेमा मालिनी कॉफी विद करण शो में एक साथ नजर आई थीं.

90 Cr बजट और कमाई सिर्फ 9 करोड़, रिलीज होते ही चारों खाने चित्त हो गई थी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कहलाई डिजास्टर

धर्मेंद्र से प्यार करती थीं जया बच्चन

धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार को कबूल करते हुए जया बच्चन ने उन्हें एकग्रीक गॉड बताया था. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे बसंती (शोले में हेमा मालिनी का किरदार) का रोल करना चाहिए था, क्योंकि मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी. जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं इतनी नर्वस हो गई कि समझ ही नहीं आया क्या करूं. वहां एक बेहद शानदार दिखने वाले इंसान थे. उन्होंने व्हाइट पैंट और शूज पहने हुए थे और बिल्कुल ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे.’

पहली हिंदी मूवी में धर्मेंद्र के साथ किया काम

साल 1971 में जया बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी’ से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की. यह फिल्म लोगों पर सेलिब्रिटीज और ग्लैमर की दुनिया के प्रभाव को बयां करती है. 22 साल की जया बच्चन ने मूवी में 16 साल की भोली-भाली स्कूल गर्ल गुड्डी का किरदार निभाया था, जिसे अपने स्क्रीन आइडल धर्मेंद्र से प्यार हो जाता है. फिल्म में धर्मेंद्र ने खुद का ही किरदार निभाया था. बिल्कुल फिल्म की तरह, जया असल जिंदगी में भी धर्मेंद्र से बेहद प्रभावित थीं और उन्हें बहुत पसंद करती थीं.

jaya bachchan, dharmendra, jaya bachchan first love, jaya bachchan was madly in love with dharmendra, jaya bachchan crush dharmendra, amitabh bachchan, जया बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन धर्मेंद्र, जया बच्चन क्रश धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन
पहली हिंदी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जया बच्चन ने किया काम.

धर्मेंद्र ने की थी जया बच्चन की तारीफ

कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर की झलक दिखाई है, जिसमें जया बच्चन भी नजर आईं. दोनों ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में साथ काम किया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. फोटो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘गुड्डी, हमेशा मेरी प्यारी गुड्डी रहेंगी. वह एक वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट हैं और हमेशा मेरी तारीफ करती हैं. गुड्डी से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तक.’ उनकी फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमिताभ नहीं, ये हीरो था जया का पहला प्यार, सरेआम कुबूल किया था अपना इश्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी