Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Operation Sindoor Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने 50 से कम हथियारों से 9 टारगेट ध्वस्त कर पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर किया. ब्रह्मोस मिसाइल से एयरबेस तबाह हुए और चार दिन में सीजफायर पर समझौता हु…और पढ़ें
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 50 से कम हथियारों से 9 टारगेट पर स्ट्राइक की. (AI फोटो)NDTV डिफेंस समिट में बोलते हुए एयर मार्शल नरमदेश्वर तिवारी ने कहा, “युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना उतना ही कठिन. और यही सबसे बड़ी चुनौती थी. चार दिन की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान मान गया कि आगे बढ़ना उसके लिए भारी पड़ेगा.”
9 टारगेट पर फोकस, IACCS बना गेमचेंजर
एयर मार्शल तिवारी ने बताया कि वायुसेना के सामने ढेरों विकल्प थे, लेकिन अंतिम तौर पर 9 अहम टारगेट चुने गए. उन्होंने कहा, “हमें कई तरह के टारगेट विकल्प दिए गए थे. उनमें से चुनकर आखिरकार हमने 9 अहम टारगेट तय किए।.” उन्होंने आगे कहा कि इस पूरी रणनीति में Integrated Air Command and Control System (IACCS) ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इसी सिस्टम ने भारत को शुरुआती झटके झेलने और फिर “मुंहतोड़ जवाब” देने की ताकत दी. जिसने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया.
- भारत की तीन रणनीतिक प्राथमिकताएं
- एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि सरकार ने तीन बड़े निर्देश दिए थे-
- जवाब ऐसा होना चाहिए जो साफ दिखाई दे और असरदार हो.
- संदेश ऐसा हो कि भविष्य में दुश्मन हमला करने से पहले सौ बार सोचे.
- सेना को पूरी ऑपरेशनल फ्रीडम मिले ताकि जरूरत पड़ने पर पारंपरिक युद्ध तक की तैयारी हो.
ब्रह्मोस से दहला पाकिस्तान
10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने BrahMos-A (air-launched) क्रूज मिसाइलों से पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया. पहले हमले रावलपिंडी के पास चकलाला एयरबेस और पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुए. बाद में जैकोबाबाद, भोलारी और स्कर्दू बेस पर भी नुकसान की पुष्टि हुई. ये सभी ठिकाने पाकिस्तान के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जाते हैं.
10 मई की दोपहर तक भारत ने पाकिस्तान की कई आक्रामक हरकतों को नाकाम कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारतीय DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सीधा फोन किया. विदेशी सचिव विक्रम मिस्री ने बाद में प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की कि कॉल शाम 3:35 बजे (IST) हुआ. यही बातचीत संघर्षविराम की राह बनी.
सीजफायर के बावजूद ड्रोन उल्लंघन
भारत और पाकिस्तान ने 10 मई की शाम से जमीनी, हवाई और समुद्री मोर्चों पर संघर्ष रोकने पर सहमति जताई. लेकिन कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर और गुजरात में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और भारतीय सेना ने उन्हें इंटरसेप्ट किया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “भारत इन उल्लंघनों को बेहद गंभीरता से लेता है. हमारा जवाब बिल्कुल उपयुक्त और पर्याप्त होगा.”
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक सफलता
चार दिन चले ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत की जवाबी कार्रवाई अब केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक और रणनीतिक है. 50 से कम हथियारों में पाकिस्तान को झुकाना इस बात का सबूत है कि भारतीय वायुसेना और सेना किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
August 30, 2025, 16:29 IST





