भारत » Voter Adhikar Yatra: तेजस्वी यादव- राहुल गांधी की यात्रा से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी, आखिर कैसी मजबूरी? – voter adhikar yatra why cm mamata banerjee not part of tejaswi yadav rahul gandhi campaign india bloc latest news

Voter Adhikar Yatra: तेजस्वी यादव- राहुल गांधी की यात्रा से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी, आखिर कैसी मजबूरी? – voter adhikar yatra why cm mamata banerjee not part of tejaswi yadav rahul gandhi campaign india bloc latest news

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Voter Adhikar Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अपने चरम पर है. प्रदेश में इंडिया ब्‍लॉक के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. इस यात्रा मे…और पढ़ें

तेजस्वी- राहुल की यात्रा से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी, आखिर कैसी मजबूरी?पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने तेजस्‍वी-राहुल की वोटर अधिकार यात्रा से अभी तक दूरी बनाकर रखी है. अब उन्‍होंने पार्टी के दो नेताओं को यात्रा में भेजने का फैसला किया है.
Voter Adhikar Yatra: बिहार में वोटर लिस्‍ट को संशोध‍ित करने के लिए चुनाव आयोग ने SIR (Special Intensive Revision) अभियान चलाया गया. विपक्षी दलों का आरोप है कि इसके जरिये वैलिड वोटर्स का नाम हटाने का काम किया गया. चुनाव आयोग ने हालांकि इसपर सख्‍त आ‍पत्ति जताते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है. ये सब घटनाक्रम ऐसे वक्‍त में हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आरजेडी लीडर तेजस्‍वी यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता ‘वोट चोरी’ जैसा गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इन सबके बीच, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया ब्‍लॉक को एकजुट करने की कवायद के तहत राहुल और तेजस्‍वी की अगुआई में बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’निकाली जा रही है. इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन और तेलंगान के सीएम रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं ने शिरकत की. उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी राहुल-तेजस्‍वी की वोटर अधिकार यात्रा का हिस्‍सा बने. पर विपक्षी गुट की धाकड़ नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी इस यात्रा से अभी तक दूरी बनाए हुए हैं.

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विपक्ष की ताकतवर नेता हैं, ऐसे में वोटर अधिकार यात्रा में उनका शिरकत न करना कई तरह के सवाल पैदा करते हैं. हालांकि, अब यह खबर सामने आई है कि सीएम ममता ने इस यात्रा में टीएमसी का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए दो नेताओं को नाम‍ित किया है. इनमें से एक हैं यूसुफ पठान और दूसरे हैं ललितेश त्रिपाठी. यूसुफ पठान बहरामपुर सीट से सांसद हैं, वहीं ललितेश त्रिपाठी तृणमूल कांग्रेस की नेशनल वर्किंग कमेटी के मेंबर हैं. अब ये दोनों नेता वोटर अधिकार यात्रा में ममता बनर्जी की पार्टी का प्रतिनिधित्‍व करेंगे. तेजस्‍वी यादव और राहुल गांधी की यह यात्रा तकरीबन आधा सफर तय कर चुकी है. तृणमूल कांग्रेस अब जाकर इसमें अपनी उपस्‍थ‍िति दर्ज कराने जा रही है.

पश्चिम बंगाल में भी अगले साल चुनाव

दिलचस्‍प बात यह है कि पश्चिम बंगाल में भी वोटर लिस्‍ट को अपडेट करने का प्रयास चल रहा है. पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोलकाता की रैली में बीजेपी, चुनाव आयोग और वामपंथी दलों पर जमकर निशाना साधा था. ममता बनर्जी ने कहा था कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है, जबकि उसका अधिकार क्षेत्र केवल चुनाव के दौरान तीन महीने का है. ममता ने बंगाल की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अगर कोई सर्वे करने आए तो कोई जानकारी न दें. अपना आधार कार्ड तैयार रखें. दरअसल, पश्चिम बंगाल में भी अगले साल (2026) विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश में टीएमसी का भाजपा से सीधा मुकाबला है. बंगाल की सीएम भी चुनाव आयोग पर लगातार आरोप लगाती रही हैं.

अखिलेश भी पहुंचे बिहार

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया ब्‍लॉक के एक और दिग्‍गज नेता ने हिस्‍सा लिया. उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार 30 अगस्‍त 2025 को बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शरीक हुए. इस तरह अब अखिलेश यादव की भी इस यात्रा में एंट्री हो चुकी है. चुनाव आयोग की ओर से कथित तौर पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा अब अंतिम चरण में है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा सारण से शुरू हुई. सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार सुबह पटना से सीवान पहुंचे. यहां से वह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य समेत इंडिया गठबंधन के सीनियर लीडर्स और कार्यकर्ताओं के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. बता दें कि राहुल और तेजस्‍वी की अगुआई में निकाली जा रही इस यात्रा को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

तेजस्वी- राहुल की यात्रा से ममता बनर्जी ने बनाई दूरी, आखिर कैसी मजबूरी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी