Last Updated:
गुरु रंधावा के गाने ‘अजुल’ पर बवाल मचा हुआ है और अब इस बीच सिंगर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. उनके लेटेस्ट ट्रैक ‘सिर्रा’ पर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया…और पढ़ें
गुरु रंधावा के गाने ‘सिर्रा’ पर बवाल मच गया है. यह समन समराला, लुधियाना जिले के निवासी राजदीप सिंह मान द्वारा दायर की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है. अपनी शिकायत में, शिकायतकर्ता राजदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गुरु के लेटेस्ट गाने ‘सिर्रा’ के बोल अपमानजनक हैं और ड्रग्स के उपयोग पर जोर देते हैं.
गुरु रंधावा के गाने पर लुधियाना के शख्स ने जताई आपत्ति
कोर्ट ने गुरु रंधावा को जारी किया समन
शिकायतकर्ता के वकील, गुरबीर सिंह ढिल्लों ने गीत के बोल को “अपमानजनक” कहा और गुरु रंधावा के खिलाफ एफआईआर की मांग की. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वकील ने कहा, ‘हम रंधावा के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हैं. गीत के बोल एक पवित्र सिख परंपरा का अपमान करते हैं. गुरती देने की प्रथा गहरी भावनात्मक और सम्मान और पवित्रता से जुड़ी होती है. गाना यह दर्शाता है कि जाट परिवारों में नवजातों को अफीम दी जाती है, जो अस्वीकार्य है’.
अदालत ने अब गुरु रंधावा को ‘व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से’ पेश होने के लिए कहा है. यह समन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के तहत जारी किया गया है. गुरु रंधावा के अलावा, शिकायत में एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब, अमेजन म्यूजिक, इंस्टाग्राम, स्पॉटिफाई इंडिया, वार्नर म्यूजिक इंडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों का भी उल्लेख किया गया है जो इस गाने की मेजबानी कर रहे हैं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 29, 2025, 11:34 IST





