खेल » गुरु रंधावा के गाने सिर्रा पर विवाद, लुधियाना कोर्ट ने समन जारी किया.

गुरु रंधावा के गाने सिर्रा पर विवाद, लुधियाना कोर्ट ने समन जारी किया.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गुरु रंधावा के गाने ‘अजुल’ पर बवाल मचा हुआ है और अब इस बीच सिंगर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. उनके लेटेस्ट ट्रैक ‘सिर्रा’ पर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया…और पढ़ें

गुरु रंधावा की फिर बढ़ीं मुश्किलें, ‘अजुल’ के बाद अब इस गाने पर मचा बवालगुरु रंधावा के गाने ‘सिर्रा’ पर बवाल मच गया है.
नई दिल्ली. सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. स्कूल गर्ल्स पर फिल्माए गाने अजुल को पर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है. गुरु रंधावा पर इस गाने में स्कूल गर्ल्स की इमेज खराब करने के आरोप लगे हैं. ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सिंगर की मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही हैं. उनके लेटेस्ट गाने सिर्रा पर भी लोगों ने विराध जताया है और इस मामले में उन्हें लुधियाना कोर्ट ने समन भी जारी कर दिया है.

यह समन समराला, लुधियाना जिले के निवासी राजदीप सिंह मान द्वारा दायर की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है. अपनी शिकायत में, शिकायतकर्ता राजदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गुरु के लेटेस्ट गाने ‘सिर्रा’ के बोल अपमानजनक हैं और ड्रग्स के उपयोग पर जोर देते हैं.

गुरु रंधावा के गाने पर लुधियाना के शख्स ने जताई आपत्ति

राजदीप सिंह ने अपनी शिकायत में गुरु रंधावा के गाने की एक विशेष लाइन पर आपत्ति जताई. गाने में एक लाइन है- ‘ओह जट्टा दे आ काके बलिये… जमेया नू गुरती च मिली अफीम है…’ जिसका अनुवाद है ‘हम जाटों के बेटे हैं. हमें जन्म के समय पहली खुराक में अफीम मिली.’

कोर्ट ने गुरु रंधावा को जारी किया समन

शिकायतकर्ता के वकील, गुरबीर सिंह ढिल्लों ने गीत के बोल को “अपमानजनक” कहा और गुरु रंधावा के खिलाफ एफआईआर की मांग की. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वकील ने कहा, ‘हम रंधावा के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हैं. गीत के बोल एक पवित्र सिख परंपरा का अपमान करते हैं. गुरती देने की प्रथा गहरी भावनात्मक और सम्मान और पवित्रता से जुड़ी होती है. गाना यह दर्शाता है कि जाट परिवारों में नवजातों को अफीम दी जाती है, जो अस्वीकार्य है’.

अदालत ने अब गुरु रंधावा को ‘व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से’ पेश होने के लिए कहा है. यह समन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के तहत जारी किया गया है. गुरु रंधावा के अलावा, शिकायत में एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब, अमेजन म्यूजिक, इंस्टाग्राम, स्पॉटिफाई इंडिया, वार्नर म्यूजिक इंडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों का भी उल्लेख किया गया है जो इस गाने की मेजबानी कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गुरु रंधावा की फिर बढ़ीं मुश्किलें, ‘अजुल’ के बाद अब इस गाने पर मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी