खेल » अमिताभ बच्चन जब पाई-पाई के लिए हुए मोहताज, दिवालिया होने की आई नौबत, किसी से नहीं रोया दुखड़ा, न कभी की शिकायत

अमिताभ बच्चन जब पाई-पाई के लिए हुए मोहताज, दिवालिया होने की आई नौबत, किसी से नहीं रोया दुखड़ा, न कभी की शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने ABCL के घाटे के दौर में दिवालिया होने की कगार देखी, आशीष विद्यार्थी ने उनके संघर्ष और मां के लिए लिखी चिट्ठी का जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन जब पाई-पाई के लिए हुए मोहताज, किसी से नहीं रोया दुखड़ाअमिताभ बच्चन ने खोया हुआ स्टारडम फिर मेहनत से पाया.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारों की चमक सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं होती. लगभग हर बड़ा स्टार फिल्मों के साथ साइड बिजनेस करने अपने फ्यूचर तो सिक्योर करने के कोशिश करता है. कोई रियल एस्टेट में तो कोई बिजनेस में. कोई बेहद सफल हुए तो कोई पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं अमिताभ बच्चन, जिन्होंने अपने करियर के शिखर पर एक बड़े बिजनेस वेंचर की शुरुआत की थी और फिर हालत ऐसे हो गए कि उनके दिवालिया होने की नौबत आ खड़ी हुई. हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने अमिताभ बच्चन की जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब वह सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और कर्जदार उनके दरवाजे पर खड़े रहते थे.

आशीष विद्यार्थी ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में अमिताभ बच्चन के मुश्किल दिनों और उनके साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने बिग बी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं कभी भी उनके साथ ‘मृत्युदाता’ में काम करने का अनुभव नहीं भूल सकता. ये उनकी कमबैक फिल्म थी.

मां के लिए लिखी चिट्ठी

उन्होंने कहा- उस दौरान मेरे पिताजी काफी बूढ़े थे और मां को हार्ट अटैक आया था. मैं हर रात उनके पास रुकने के लिए दिल्ली जाता और फिर सुबह फ्लाइट से मुंबई लौटता. इसी दौरान मैंने अमिताभ जी से अनुरोध किया कि वह मेरी मां के लिए एक चिट्ठी लिख सकते हैं क्या? उन्होंने मेरा अनुरोध मान लिया और चिट्ठी लिखकर दी. मेरी मां तब हार्ट अटैक से उबर रही थीं और वेंटिलेटर पर थीं. मैंने उन्हें वह लेटर पढ़कर सुनाया.’

जब बुरे दौर से गुजर रहे थे अमिताभ बच्चन

आशीष विद्यार्थी ने बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के संघर्ष के दिनों को याद किया और कहा कि कोई भी उन्हें देखकर ये नहीं कह सकता था कि वह इतने मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा- ‘मैंने उनके साथ फिर 1998 में आई ‘मेजर साब’ में काम किया. वह पूरी रात अपने किरदार में बैठे रहते थे. ना दाढ़ी निकालते थे और ना मूछें, सब कुछ पहनकर रखते थे. किसी को अगर कभी अपनी जिंदगी में निराशा महसूस होती है तो अमित जी सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं.

कभी नहीं की शिकायत

अमिताभ ने आगे कहा कि लोग काम ना मिलने और पीछे छूट जाने पर शिकायत करते हैं, लेकिन उन्होंने क्या-क्या झेला है. एक समय था जब उनकी पूरे देश में पकड़ थी. उनके ‘कुली’ के सेट पर घायल होने के बाद लोगों ने खाना तक नहीं खाया था. जब वह दिवालिया होने की कगार पर थे. उन्होंने उस समय का भी डंटकर सामना किया. कभी किसी के आगे किसी बात का रोना नहीं रोया.’

जब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि ये बता दें, ये तब की बात है जब वह उनके साथ अगली फिल्म ‘मेजर साब’ (1998) की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) बड़े घाटे में चल रही थी. उन दिनों अमिताभ बच्चन काफी संघर्षों से गुजर रहे थे. अमिताभ बच्चन इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा समय बताते हैं. वह इस घाटे के चलते अपना बंगला भी खोने वाले थे. क्योंकि उनकी सारी प्रॉपर्टी एक साथ अटैच थी और अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने गलती से पर्सनल गारंटी भी दे दी थी, जिसे वह अपना सबसे गलत फैसला मानते हैं. बिग बी ने इस बारे में कहा था- ‘हमें किसी ने अच्छे से आर्थिक सलाह नहीं दी. आश्वसन दिया गया कि कुछ नहीं होगा, इसलिए हमने निश्चिंत होकर पर्सनल गारंटी वाले पेपर साइन कर दिए थे.’

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमिताभ बच्चन जब पाई-पाई के लिए हुए मोहताज, किसी से नहीं रोया दुखड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी